{"_id":"67008530b4ebd09f4103cee4","slug":"strict-security-arrangements-for-voting-38-contingents-of-police-and-crpf-deployed-at-810-polling-stations-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-125117-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध : 810 मतदान केंद्रों पर पुलिस व सीआरपीएफ की 38 टुकड़ियां तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध : 810 मतदान केंद्रों पर पुलिस व सीआरपीएफ की 38 टुकड़ियां तैनात
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शनिवार को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। मतदान केंद्रों पर तीन हजार पुलिसकर्मी (30 टुकड़ी) और सीआरपीएफ की आठ टुकड़ियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा चार पुलिस उप-अधीक्षक, चार निरीक्षक तथा 11 थाना प्रबंधक भी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। जिले और मतदान केंद्रों पर गश्त के लिए अलग से 52 टीमें और डायल-112 पर तैनात कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस की तरफ से सभी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दो नियंत्रण और दो ही निगरानी कक्ष स्थापित किए हैं। मतदान की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने संवेदनशील मतदान केंद्र पर सुरक्षा का जायजा लेकर में पैदल गश्त भी की।
वहीं, निगरानी के लिए 24 फ्लाइंग स्क्वायड टीम, 36 स्टेटिक सर्विलांस टीम, चार वीडियो सर्विलांस टीमें नियुक्त की गई हैं। मतदान के दौरान 24 जोनल मजिस्ट्रेट फील्ड में रहकर हर गतिविधि पर निगरानी रखेंगे। पुलिस से संबंधित चुनाव ड्यूटी में लगे वाहनों पर जीपीएस भी लगाया गया है। 26 विशेष गश्त दल के साथ सभी थाना व चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। पुलिस ने इन दोनों गश्त दल समेत कुल 102 टीम बना रखी हैं।
धारा 189 (4) लागू
जिला प्रशासन ने चुनाव के दौरान मतदान केंद्र से 200 मीटर के दायरे में धारा 189 (4) लागू की है। इसलिए मतदान केंद्र के नजदीक किसी प्रकार का हथियार, प्रचार सामग्री व अन्य कोई संदिग्ध वस्तु लेकर जाने की मनाही है। केंद्र के नजदीक भीड़ को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा। अगर कोई भी व्यक्ति धारा 189 (4) का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी। 153 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
दो करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि जिला पुलिस ने चुनाव के दौरान करीब दो करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ, शराब व अन्य सामान को जब्त किया गया है। इसमें करीब एक करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ, 1500 लीटर शराब और नकदी शामिल है। नाकाबंदी में 13 बेल जंपर को पकड़ा गया है। दो लोगों से अवैध हथियार भी जब्त किए गए हैं।