फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Stray dogs bite 10 people, including children, in a single day

Kurukshetra News: एक ही दिन में लावारिस कुत्ते ने बच्चों सहित 10 लोगों को काटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs bite 10 people, including children, in a single day
कुरुक्षेत्र। अस्पताल पहुंचने पर कुत्ते के काटने से हुए जख्म दिखाते रामचंद्र। संवाद
लाडवा। सोमवार शाम लगभग साढ़े छह बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो छोटे बच्चे कुत्ते के काटने के बाद इलाज करवाने अस्पताल पहुंचे। देखते ही देखते बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोग इलाज करवाने परिजन के साथ अपने-अपने वाहनों से अस्पताल पहुंचने लगे। एक ही दिन में कुत्ते ने बच्चाें सहित 10 लोगों को काटा।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद खुशनीदा सहित तीन लोगों को एलएनजेपी रेफर कर दिया गया। वहीं अस्पताल में खड़े परिजनों ने बताया कि कुछ घायलों को उनके परिजन सीधे ही कुरुक्षेत्र लेकर चले गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार लोगों की सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लावारिस कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों से हटाने का आदेश है। इसके बावजूद नगर पालिका लाडवा में लावारिस कुत्तों को पकड़ना तो दूर अभी तक टेंडर भी नहीं हो पाया है। अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची बुजुर्ग महिला खुशनिदा ने बताया कि वह जिंदल पार्क के पीछे खड़ी हुई थी कि अचानक उस पर एक सफेद रंग के कुत्ते ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर आसपास के लोग इक्कट्ठे हो गए। कुत्ते ने भागते हुए साढ़े तीन वर्षीय भाविक, 10 वर्षीय रूहानी और 10 वर्षीय देवराज पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। वहीं 49 वर्षीय सतीश अरोड़ा ने बताया कि वह हर रोज की तरह शाम को पार्क में सैर करने आए थे। कुत्ते ने उन पर झपटा मारा और नीचे गिराते हुए उनकी पीठ पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लावारिस कुत्तों के काटने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ये लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। जिस कारण इन लावारिस कुत्तों के काटने से हर रोज कोई न कोई इनका शिकार होकर घायल हो रहा है। रजत निवासी बपदा ने बताया था कि उनकी छह वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी, उसी दौरान एक कुत्ता उस पर झपट पड़ा और उसके चेहरे पर काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जैनपुर जाटान निवासी रवि व अनुज शर्मा ने बताया था कि गांव में एक ही दिन में एक कुत्ते ने तीन बच्चों को काटकर जख्मी कर दिया। हर माह 30 से 35 मामले आ रहे सामने : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डाॅ. कृष्णकांत ने बताया कि अस्पताल में लावारिस कुत्तों के काटने के हर माह 30 से 35 मामले सामने आ रहे हैं।

कुरुक्षेत्र। अस्पताल पहुंचने पर कुत्ते के काटने से हुए जख्म दिखाते रामचंद्र। संवाद

कुरुक्षेत्र। अस्पताल पहुंचने पर कुत्ते के काटने से हुए जख्म दिखाते रामचंद्र। संवाद

कुरुक्षेत्र। अस्पताल पहुंचने पर कुत्ते के काटने से हुए जख्म दिखाते रामचंद्र। संवाद

कुरुक्षेत्र। अस्पताल पहुंचने पर कुत्ते के काटने से हुए जख्म दिखाते रामचंद्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed