फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   stirred up by lumpy virus

लंपी वायरस से हड़कंप, सुरक्षित गांव को सुरक्षित जोन में तब्दील करेगा विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
stirred up by lumpy virus
कुरुक्षेत्र। लंपी वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पशुपालन एवं डेयरी विभाग हलचल में आ गया है। संक्रमण पर अंकुश लगाने लिए कमर कस चुका विभाग अब जिले में वायरस से सुरक्षित गांव व क्षेत्र को विभाग जोन में तब्दील करने में जुट गया है। इन जोन में विभागीय अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। अगले दो दिन में विभाग सुरक्षित जोन की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को सौंपी जानी है।
विज्ञापन

इन सुरक्षित गांव व अन्य क्षेत्र में विभाग की ओर से फिनाइल का छिड़काव भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिन गांव या क्षेत्र में पशु ज्यादा संक्रमित होंगे, उन स्थानों पर पशुओं को विभाग की ओर से गोट पॉक्स वैक्सीन लगाई जाएगी। उधर, वायरस को देखते हुए जिले की सभी गोशाला संचालक सतर्क दिखाई देने लगे हैं। गौशालाओं में संदिग्ध पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग कर दिया है। गोशाला संचालक संदिग्ध पशुओं पर फिनाइल, लाल दवा के साथ नीम, फिटकरी और नींबू के पानी का काढ़ा बनाकर पशुओं को नहला रहे है। महादेव गोशाला बाहरी के संचालक सतबीर अत्रि ने बताया कि उनकी गोशाला में दो गोवंश संदिग्ध पाए गए हैं। इन पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग कर दिया गया है। दोनों गोवंश की देखभाल की जा रही है। नीम, फिटकरी और नींबू के पानी का काढ़ा बनाकर उन्हें नहलाया जा रहा है।
विज्ञापन

-----------------------
27 गोशाला में है 15 हजार गोवंश
बता दें कि शहर में आठ गोशाला सहति जिला भर में 27 गोशालाएं हैं। इनमें करीब 15 हजार गोवंश है। इन्हें सुरक्षति रखने को लेकर पशु पालन विभाग ने संबंधित क्षेत्र के पशु चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई हुई है, जो हर रोज इन गोशालाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जागरूकता अभियान भी किया तेज : धर्मेंद्र
पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. धर्मेंद्र का कहना है कि जहां संदिग्ध पशुओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है वहीं यह वायरस आगे न बढ़े, इसके लिए ऐहतियात बरने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी तेज कर दिए गए हैं। इस वायरस की चपेट में आए 99 फीसदी पशु ठीक हो रहे हैं। पशुपालकों को घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed