फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Statues made of clay will enhance the beauty of people's homes, demand is continuously increasing.

Kurukshetra News: मिट्टी से बनी मूर्तियां बढ़ाएगी लोगों के घरों की रौनक, लगातार बढ़ रही मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Statues made of clay will enhance the beauty of people's homes, demand is continuously increasing.
कुरुक्षेत्र। दीपावली पर्व को लेकर जहां कई तरह के सामान बाजार में लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे है तो वहीं देश की मिट्टी से बनी मूर्तियों को खरीदने में भी लोग खूब दिलचस्पी दिखा रहे है। मिट्टी से बनी गणेश, लक्ष्मी, खाटू श्याम सहित कई अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां बाजार की शोभा बढ़ाने का काम कर रही हैं। मूर्तिकारों के मुताबिक मिट्टी से बनी इन मूर्तियों को लोग पिछले साल के मुकाबले इस बार दोगुना पसंद कर रहे है। हालांकि बाजार में कई तरह की चाइनीज मूर्तियां भी मौजूद है, लेकिन 50 रुपये से लेकर 300 रुपये तक मिलने वाली इन देश की मिट्टी से बनी मूर्तियों को लोग काफी तवज्जो दे रहे हैं। इन मूर्तियों की बढ़ती मांग को लेकर 10 हजार से ज्यादा मूर्तियां तैयार की गई हैं, जो कि दीपावली पर्व पर लोगों के घरों में रौनक बढ़ाएगी। इन मूर्तियों की मांग धर्मनगरी ही नहीं बल्कि दिल्ली, पंजाब व उत्तर प्रदेश के लोग भी अब कर रहे हैं।
विज्ञापन






देश की मिट्टी से बनी मूर्तियां की दुगनी मांग : अजय कुमार
मूर्तिकार अजय कुमार का कहना है कि वे पिछले 20 साल से मिट्टी की मूर्तियों को आकार दे रहे है। इन मूर्तियों को लोग पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हालांकि बाजार में कई तरह की चाइनीज मूर्तियां भी मौजूद है, जिन्हें खरीदने में लोग इस बार कम दिलचस्पी दिखा रहे है। इन मूर्तियों की खासियत है कि ये देश की मिट्टी से ही बनी है। इसके लिए खेतों से ही मिट्टी मंगाई जाती है और फिर उसे देवी देवताओं के आकार में ढाला जाता है। इसके पश्चात उन पर रंग किए जाते हैं। इस बार त्योहारी सीजन को देखते हुए 10 हजार मूर्तियां तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed