{"_id":"57781cb64f1c1b486279aca7","slug":"state-of-the-city-council-will-be-the-first-digital-thanesar-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रदेश की पहली डिजिटल नगर परिषद बनेगी थानेसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की पहली डिजिटल नगर परिषद बनेगी थानेसर
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
GPS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानेसर नगर परिषद को हरियाणा की पहली डिजिटल नगर परिषद बनाया जाएगा। कार्यालय में सारा काम कंप्यूटर से किया जाएगा। इतना ही नहीं ट्रैक्टर ट्रालियों पर जीपीएस प्रणाली लागू की जाएगी। थानेसर विधायक सुभाष सुधा शनिवार को अपने कार्यालय पर कर्मचारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे।
कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ ही दिनों में नगर परिषद की अध्यक्षा उमा सुधा अपना पदभार संभाल लेंगी और इस शपथ ग्रहण समारोह के साथ शहर को स्वच्छ बनाने पर काम किया जाएगा। इस योजना के तहत पुराने शहर को सबसे पहले साफ किया जाएगा। शहर के सफाई कर्मचारियों से बातचीत करने के बाद सभी की हाजरी बायोमैट्रिक्स मशीन से लगाई जाएगी।
विधायक ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए सीएसआई की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा अन्य अधिकारी भी सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करेंगे। थानेसर नगर परिषद को प्रदेश की पहली डिजिटल नगर परिषद बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए है।
विज्ञापन
सभी सफाई कर्मचारियों के लिए कार्य स्थलों पर शैड पीने के पानी व शौचालयों की व्यवस्था करने के भी निर्देश जारी कर दिए है। शहर को साफ सुधरा बनाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से कचरा प्रबंधन प्रोजेक्ट के लिए अंबाला में जगह की व्यवस्था कर दी है। इसलिए इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद शहर को आम नागरिकों के सहयोग से स्वच्छ शहर बनाया जाएगा।