फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Star Cricket Club defeated KUK to reach the finals

Kurukshetra News: स्टार क्रिकेट क्लब ने केयूके को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Wed, 29 Apr 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 29 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Star Cricket Club defeated KUK to reach the finals
कुरुक्षेत्र। स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ट्रॉफी दिखाते हुए। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के केयू सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के खेल मैदान में केयू गैर-शिक्षक कर्मचारी की पांचवीं टी-20 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में स्टार क्रिकेट क्लब ने केयूके स्टार को 38 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार क्रिकेट क्लब के ओपनर बल्लेबाज राहुल धीमान ने मात्र 53 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। वहीं विजय जांगड़ा ने 3 चौके लगाकर 21 रन की पारी खेली। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए। केयूके स्टार की ओर से अंकित ने 2, शमशेर व दीपक थापा ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी केयूके स्टार के ओपनर बल्लेबाज पावर प्ले में ही आउट हो गए। वहीं टीम के कप्तान शमशेर चौहान ने 21 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। मैच में शिवम कुमार ने बाउंड्री पर शमशेर चौहान का शानदार कैच लिया, जो मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। केयूके स्टार 9 विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए राहुल धीमान, सागर, भारत कल्याण व शिवम कुमार ने 2-2 विकेट लिए। मैच में अंपायर की भूमिका जगदीप व राजा ने निभाई। धुआंधार बल्लेबाजी व शानदार गेंदबाजी के लिए राहुल धीमान को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमीफाइनल जीतकर स्टार क्रिकेट क्लब टी-20 प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं अब शनिवार को दोपहर 2 बजे केयूके स्पार्टन व केयूके स्टार के बीच फाइनल में पहुंचने के लिए अहम मैच खेला जाएगा।

कुरुक्षेत्र। स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ट्रॉफी दिखाते हुए। स्वयं

कुरुक्षेत्र। स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ट्रॉफी दिखाते हुए। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed