फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   sri krishna and 24 other institution become covid center

श्रीकृष्ण आयुर्वेदिक कॉलेज और 24 अन्य संस्थान कोविड केयर सेंटर में तब्दील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
sri krishna and 24 other institution become  covid center
कुरुक्षेत्र में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जाट धर्मशाला, गुर्जर और रोड़ धर्मशाला सहित 24 धार्मिक और शैक्षणिक संस्थानों को कोविड केयर सेंटर में तब्दील किया है। इन कोविड केयर केंद्र में फिलहाल 1919 बेड की व्यवस्था की गई है। हालात बिगड़ने पर इन केंद्रों में 597 बेड को और बढ़ाया जा सकता है। इससे ऑक्सीजन और बेड की किल्लत से जूझ रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने श्रीकृष्ण आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, पॉली क्लीनिक सहित लाडवा, शाहाबाद, पिहोवा, झांसा और मथाना कोविड केयर केंद्र बनाए हैं। फिलहाल कोरोना से संक्रमित मरीजों का इलाज व देखभाल करने के लिए एलएनजेपी अस्पताल, आदेश मेडिकल कॉलेज शाहाबाद, अग्रवाल नर्सिंग होम, आरोग्यम अस्पताल, सिग्नस अस्पताल, सरस्वती मिशन पिहोवा, बीएस हार्ट केयर, मीरी-पीरी अस्पताल शाहाबाद, वर्मा अस्पताल, अग्रसेन अस्पताल सेक्टर-7, एसएमआईएस, सिद्धार्थ अस्पताल शाहाबाद, कुरुक्षेत्र नर्सिंग होम और निरोगी अस्पताल शाहाबाद को चिह्नित किया गया है। संवाद
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार
सेंटर बेड बढ़ाए जाने वाले बेड की संख्या
हिरमी 45 00
गीता स्कूल 50 50
जाट धर्मशाला 255 90
जीआईएमटी कनीपला 75 00
कश्यप धर्मशाला 60 20
गुर्जर धर्मशाला 88 60
रोड़ धर्मशाला 98 45
पाल धर्मशाला 80 40
ब्राह्मण धर्मशाला 333 60
कृष्णा धाम 72 60
सैनी धर्मशाला 38 40
जांगड़ा धर्मशाला 72 28
यादव धर्मशाला 56 44
ब्रह्मपुरी 48 45
बैरागी धर्मशाला 48 15
राधा स्वामी सत्संग भवन 300 00
संत इशर अस्पताल, पिहोवा100 00
----------------------------------------------------
कोविड केयर सेंटर बेड
श्रीकृष्ण आयुर्वेदिक कॉलेज 33
पॉली क्लीनिक 10
सीएचसी लाडवा 14
सीएचसी पिहोवा 04
सीएचसी झांसा 10
सीएचसी मथाना 18
सीएचसी शाहाबाद 12
---------------------------------------------------------------------
जरूरत पड़ने पर कोविड केयर सेंटर में मरीजों को किया जाएगा शिफ्ट
कोरोना पॉजिटिव मरीजों को फिलहाल 14 सरकारी और निजी अस्पतालों में दाखिल किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों को कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया जाएगा। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इन कोविड केयर सेंटर में बेहतर व्यवस्था करने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रमेश सभ्रवाल, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed