{"_id":"95927f26ac2692f14b53d752a17a057b","slug":"sprinkle-kerosene-bride-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी का तेल छिड़ककर नवविवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी का तेल छिड़ककर नवविवाहिता की हत्या
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 18 Jun 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। मिट्टी का तेल छिड़ककर नवविवाहिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति समेत तीन पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। बहरहाल पुलिस जांच में जुटी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि केरोसिन छिड़ककर सुमन को जलाया है। आरोपी पति, सास और ससुर विवाह के बाद से ही दहेज की मांग कर रहे थे और इसलिए ही इन्होंने मिलकर सुमन की हत्या कर दी।
जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि सुमन के परिजनों का आरोप है कि पति सलिंद्र, ससुर फूल सिंह और सास रामप्यारी ने मिलकर विवाहिता की हत्या की है। वहीं, मृतका के भाई रिंकू ने बताया कि उसकी बहन का विवाह मोरथला निवासी सलिंद्र के साथ 26 फरवरी 2014 को हुआ था।
विज्ञापन
विवाह के बाद से सुमन के ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। आज उन्हें पता लगा कि सुमन की जलने के कारण मौत हो गई। रिंकू के अनुसार उसके जीजा सलिंद्र ने अपने पिता फूल सिंह और मां राम प्यारी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।
आरोप है कि पहले सुमन पर केरोसिन छिड़का गया और फिर उसे आग के हवाले कर दिया गया। लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर सलिंद्र, फूल सिंह और रामप्यारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।