फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   sports

चार समूह में होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
sports
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के निर्देशानुसार बाल दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिताएं 18 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक बाल भवन कुरुक्षेत्र में आयोजित की जाएंगी। जिला बाल कल्याण अधिकारी सरबजीत सिंह सिबिया ने बातचीत करते हुए बताया कि बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त शांतनु के मार्गदर्शन में इन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन चार वर्ग प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ समूह के बच्चों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि प्रथम वर्ग में कक्षा पांचवीं तक के बच्चे, द्वितीय वर्ग में कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चे, तृतीय वर्ग में कक्षा नौवीं व 10वीं के बच्चे और चतुर्थ वर्ग में 11वीं व 12वीं कक्षाओं के बच्चे भाग ले सकेंगे। इस महोत्सव के तहत 18 अक्तूबर को समूह नृत्य, कार्ड बनाना, दीया-कैंडल सजाना, थाली पूजन, रंगोली व राष्ट्रीय पेंटिंग की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन

कहा कि इसी प्रकार 19 अक्तूबर को एकल नृत्य, स्केच ऑन दी स्पॉट, पोस्टर बनाना, क्ले मॉडलिंग, 20 को देशभक्ति समूह गायन, एकल गायन व क्वीज प्रतियोगिता और 21 को वाद-विवाद, फैंसी ड्रेस, बेस्ट ड्रामेबाज, एकल शास्त्रीय नृत्य व फन गेम्स की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इन प्रतियोगिताओं में जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के बच्चे भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इन प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे मंडल स्तर पर पंचकूला में 27 से 29 अक्टूबर तक होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे तथा मंडल स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। वहीं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता रहे बच्चों को 14 नवंबर को उपहार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed