फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sports Excellence Centre to be established in the university, players will get modern facilities

Kurukshetra News: विवि में स्थापित होगा खेल उत्कृष्टता केंद्र, खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Sports Excellence Centre to be established in the university, players will get modern facilities
कुरुक्षेत्र। कुवि खेल निदेशालय।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में खेल उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा जिस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे खिलाड़ियों को जल्द ही खेलों के लिए और बेहतर आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की खेल प्रतिभाओं को निखारने की योजना के तहत प्रदेश के पांच विश्वविद्यालयों में खेल उत्कृष्टता केंद्र (स्पोर्ट्स एक्सिलेंस सेंटर) स्थापित करने की घोषणा की गई है। इसके तहत प्रत्येक विश्वविद्यालय को शुरुआती बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के विकास के लिए एक-एक करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा भी की गई है। इस सूची में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का नाम शामिल होने पर कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन


कुलपति ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह अनुदान हरियाणा के खेल इतिहास में एक क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा कि एक करोड़ रुपये की यह राशि विश्वविद्यालय में खेल सुविधाओं को आधुनिक बनाने और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करने में सहायक सिद्ध होगी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खेल और शिक्षा में हमेशा अग्रणी रहा है और अब इस केंद्र के माध्यम से हम ओलंपिक जैसे बड़े मंचों के लिए भविष्य के चैंपियन तैयार करेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कुरुक्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों के युवा खिलाड़ियों को वैज्ञानिक पद्धति से प्रशिक्षण प्रदान करना है ताकि वे ओलंपिक जैसे बड़े आयोजनों के लिए तैयार हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य खिलाड़ियों को न केवल बेहतर मैदान देना है बल्कि उन्हें पोषण और मानसिक स्वास्थ्य सहायता भी प्रदान करना है ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत सकें। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खेल उपलब्धियों को देखते हुए हॉकी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी और बॉक्सिंग जैसे खेलों पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगा।


शूटिंग रेंज में उपलब्ध होंगे अत्याधुनिक उपकरण

खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा ने बताया कि खेलो इंडिया और राज्य योजना के तहत हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन आधुनिक शूटिंग रेंज को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट में फ्लड लाइट्स की मरम्मत और इंडोर हॉल के लिए नई सिंथेटिक स्पोर्ट्स फ्लोरिंग की योजना है। बॉक्सिंग का अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक अतिरिक्त रिंग और तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही ऑल वेदर स्वीमिंग पूल निर्माण का कार्य प्रगति पर है और सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed