Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Speed ??will be given to the development works of the village through public representatives

जनप्रतिनिधियों के माध्यम से गांव के विकास कार्यों को दी जाएगी गति:संदीप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Speed ??will be given to the development works of the village through public representatives
पिहोवा। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों के माध्यम से गांवों के विकास को गति दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही गांवों का दौरा करके जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम वासियों से गांव में होने वाले कार्य को लेकर मांगपत्र लिए जाएंगे।
विज्ञापन

यह कहना है राज्यमंत्री संदीप सिंह का। वे वीरवार को ब्लॉक समिति के कार्यालय में नवनिर्वाचित चेयरपर्सन पिंकी देवी के पद ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि ब्लॉक समिति के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलना चेयरमैन की जिम्मेदारी है। सभी को अपने-अपने वार्ड के विकास में समान रूप से हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। इसलिए आपस में तालमेल बनाकर रखें। इससे पूर्व उन्होंने गांव टिकरी में निवास स्थान पर पहुंचे लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने कहा कि सड़कों के नवीनीकरण के लिए 25 करोड़ रुपये सरकार की ओर से स्वीकृत किए जा चुके हैं, लेकिन ठंड के कारण से इन सड़कों का काम रोका गया था। ठंड के अंदर तारकोल पकड़ नहीं कर पाता। जिससे सड़क की गुणवत्ता नहीं बन पाती और वह जल्दी टूटने लगती है। इसलिए इस काम को कुछ समय के लिए टाला गया था। अब दोबारा टेंडर की प्रक्रिया शुरू करके गांवों की सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नगर पालिका इस्माईलाबाद और पिहोवा नगर पालिका के पार्षदों के साथ भी बैठक की और नगर में होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की। साथ ही नगरपालिका के अधिकारियों कर्मचारियों को भी पार्षदों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने गुरुद्वारा बाऊली साहिब और संगमेश्वर महादेव मंदिर अरूणाय में माथा टेका। भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के बाद महंत विश्वनाथ गिरी ने राज्य मंत्री संदीप सिंह को सम्मानित किया। ग्राम पंचायत अरूणाय की ओर से मंत्री के समक्ष सीवरेज को दुरुस्त कराने की समस्या रखी गई। जिसके बाद उन्होंने एसडीएम सोनू राम को ग्रामीणों से मिलकर समस्या को दूर करने के निर्देश दिए।

राज्य मंत्री ने कहा कि अरूणाय मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते को चौड़ा और आकर्षक बनाने के लिए प्लान तैयार किया गया है। जिसे मंजूरी मिल गई है। इसे सीएम अनाउंसमेंट में डाला गया है। इस मौके पर नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, इस्माइलाबाद उपप्रधान रेशम सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश पुरोहित, भूषण गौतम अरुणाय, सोमा राम, रामकिशन दुआ पार्षद रविकांत कौशिक, रोकी शर्मा, गगन टांक, छज्जूपुर के सरपंच गुरमेहर विर्क, सुरेंद्र ढींगरा पप्पू, सुनील कुमार खेड़ी, काजल देवी, जोगिंदर कुमार, मीना देवी, नरेश मुर्तजापुर, सोनी थाना, श्याम सुंदर, भुल्ला राम सुरमी, सोनू, गुरमीत, नरेंद्र सरपंच, सतीश भटेड़ी, गुलाब मुकीमपुरा,रामपाल शर्मा व हरमीत बाजवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed