फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Special campaign of Agriculture Department in Baban, seven samples of fertilizer taken

Kurukshetra News: बाबैन में कृषि विभाग का विशेष अभियान, उर्वरक के सात नमूने लिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Special campaign of Agriculture Department in Baban, seven samples of fertilizer taken
बाबैन। खाद के नमूने लेते हुए कृषि अधिकारी। स्वयं - फोटो : Samvad
बाबैन। कृषि विभाग धान के सीजन में किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले खाद-दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अलर्ट है। इसी के तहत मंगलवार को क्षेत्र की खाद-बीज दुकानों पर अचानक दबिश दी गई। गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी शशि पाल शर्मा और उपमंडल कृषि अधिकारी जितेंद्र मेहता की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न उर्वरक दुकानों से कुल सात नमूने लिए गए। अधिकारियों ने विक्रेताओं को ओवररेटिंग, बिना लाइसेंस बिक्री या कृत्रिम कमी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग 12 से 31 अगस्त तक यह विशेष गुणवत्ता जांच अभियान चला रहा है। इसका उद्देश्य घटिया एवं गैर-मानक उर्वरकों के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना है। अभियान में बायो-फर्टिलाइजर, ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर, सिंगल सुपर फॉस्फेट और बायो-स्टिमुलेंट्स की सैंपलिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed