फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Special bus will provide darshan to ancient pilgrimage sites

Kurukshetra News: प्राचीन तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाएगी विशेष बस

Sun, 27 Jul 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 27 Jul 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Special bus will provide darshan to ancient pilgrimage sites
कुरुक्षेत्र। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने शनिवार को तीर्थ दर्शन बस काे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया उन्होंने कहा कि देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को थानेसर शहर के प्राचीन तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से विशेष बस सेवा शुरू की गई है। इसके अलावा तीर्थ भ्रमण के लिए शटल बस सेवा भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र दर्शन बस सेवा का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कई वर्ष पहले किया था। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश के अनुसार कुरुक्षेत्र दर्शन बस सेवा को तीर्थों के हिसाब से अलग-अलग फेस में शुरू किया जा रहा है। ये बस सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक चलेगी और थानेसर शहर के पवित्र तीर्थों के दर्शन करवाएगी। केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र दर्शन बस सेवा को अलग-अलग फेस में शुरू किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed