{"_id":"6088797c8ebc3e591536fc1e","slug":"space-of-six-body-in-cemetery-reached-11-body-kurukshetra-news-knl684515121","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान घाट में जगह छह की, अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे 11 शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान घाट में जगह छह की, अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे 11 शव
विज्ञापन
जिले में कोरोना महामारी से लगातार हो रही मौत से अब श्मशान घाट में भी जगह कम पड़ने लगी है। पुलिस लाइन के पीछे स्थित कोविड श्मशान घाट में मंगलवार को सबसे अधिक 11 शव अंतिम संस्कार के लिए लाए गए। जगह की कमी के कारण कुछ शवों का मजबूरन दूसरी चिताओं के बीच समायोजित कर उनका अंतिम संस्कार करना पड़ा। जिन शवों का संस्कार किया गया उनमें 5 कुरुक्षेत्र, 2 यूपी और 4 दिल्ली के थे। जानकारी के अनुसार जिस श्मशान घाट में कोरोना से मरने वालों के अंतिम संस्कार किए जा रहे हैं, उसके सिर्फ छह शवों को ही जलाने की जगह है। जिसमें तीन के अंदर सोमवार को जलाए गए शवों की अस्थियां पड़ी थीं। दिनभर सुबह 6 बजे से सायं 6 बजे तक एक के बाद एक एंबुलेंस शवों को लेकर श्मशान घाट के चक्कर लगाती रही।
उधर मंगलवार देर सायं जिला स्वास्थ्य विभाग ने जारी बुलेटिन में कोरोना से संक्रमित सिर्फ दो मरीजों की मौत की पुष्टि की है, इनमें भगवान नगर कॉलोनी वासी 53 वर्षीय महिला और ज्योतिनगर वासी 66 वर्षीय पुरुष शामिल है। हैरत की बात यह है कि इन मरीजों में महिला की मौत 24 और पुरुष की मौत 25 अप्रैल को हो चुकी थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनकी पुष्टि तीन दिन बाद की गई। मौजूदा समय में हालात स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े से कई ज्यादा खराब हैं, लेकिन आंकड़ों में स्थिति बहुत कम बताई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को जिले में 208 नए केस सामने आए। वहीं 210 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इतना ही नहीं कोरोना से संक्रमित अब तक 13573 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 291452 में से 272226 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि इस जिले में अब तक 15945 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है, जिनमें से 13573 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 176 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 2196 एक्टिव केस है।
विज्ञापन
इनकी हुई मौत
दिल्ली वासी 56 वर्षीय राजेश बंसल, दिल्ली वासी 58 वर्षीय अमित मोहन, दिल्ली वासी 42 वर्षीय परवीन सिंह, परशुराम कॉलोनी कुरुक्षेत्र वासी 41 वर्षीय नीलम वर्मा, झांसा वासी 70 वर्षीय वीरेंद्र कुमार, कृष्णानगर गामड़ी वासी 51 वर्षीय कृष्ण लाल, दयानंद कॉलोनी वासी 59 वर्षीय रमेश जग्गी, उत्तरप्रदेश वासी 57 वर्षीय अमरीश त्यागी, एक अन्य यूपी गाजियाबाद व दो कुरुक्षेत्र से।