फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   sound, cable, voltage, kurukshetra

800 केवी वोल्टेज की तारों के नीचे धमाका, सहमे लोग

Fri, 03 Mar 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Fri, 03 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
sound, cable, voltage, kurukshetra
ditch on plot - फोटो : अमर उजाला

कुरुक्षेत्र जिले के गांव सुनहेड़ी में 800 केवी वोल्टेज की सप्लाई के नीचे वीरवार को जोरदार धमाका हुआ। इससे गांव सुनहेड़ी, सलारपुर सहित आसपास के अन्य गांवों के लोग सहम गए। बिजली सप्लाई की तारों के ठीक नीचे खड़े पीपल के पेड़ में भी धुएं का गुबार उठा तो इसमें हल्की आग भी लग गई और पेड़ के नीचे जमीन में गड्ढा भी बन गया।

विज्ञापन


हादसे के दौरान ही कुछ कदम दूरी पर एक निजी स्कूल की बस गुजरी। जोरदार धमाके में बस में सवार बच्चों में भी चीख पुकार मच गई तो बस चालक ने भी एकाएक बस को रोक दिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। गांव सुनहेड़ी वासी सुरजीत सिंह, रामफल, राजपाल सहित कई अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव से कुछ ही दूरी से 800 केवी वोल्टेज की सप्लाई पंजाब की ओर जा रही है। इसकी तारों के ठीक नीचे ही एक पुराना पीपल का पेड़ है।
विज्ञापन


दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक ही इस पेड़ के पास पास बड़ा धमाका हुआ। ग्रामीणों ने देखा कि पीपल के पेड़ से धुएं का गुबार उठ रहा है तो वहीं कुछ दूरी पर एक निजी स्कूल की बस भी खड़ी है। लोग बस में किसी हादसे की आशंका से इस ओर दौड़े तो बस में सवार करीब 35 बच्चे भी दहशत में चिल्ला रहे थे। उन्होंने बिजली अधिकारियों व पुलिस को सूचित किया। कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क को दोनों ओर से बंद कर दिया गया।      
विज्ञापन
विज्ञापन

         
साढ़े तीन घंटे बाद पहुंचे बिजली कर्मी            
गांववासियों की मानें तो उन्होंने तुरंत बिजली निगम के कुरुक्षेत्र अधिकारियों को सूचना दी। लेकिन उन्होंने यह लाईन अपने अधीन होने से इंकार कर दिया। करीब साढ़े तीन घंटे बाद पिहोवा से बिजली कर्मी पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह बड़ा धमाका था, जिसे कोई भी समझ नहीं पाया, लेकिन बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed