{"_id":"685eff434dd6d232fc056afd","slug":"soon-10-electric-buses-will-run-on-the-roads-of-dharmanagari-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-137899-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जल्द ही धर्मनगरी की सड़कों पर दौड़ेंगी 10 इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जल्द ही धर्मनगरी की सड़कों पर दौड़ेंगी 10 इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब जल्द ही धर्मनगरी की सड़कों पर 10 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। 19 जून को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में हुई कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की बैठक में कुरुक्षेत्र के धार्मिक स्थलों को इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से जोड़ने की घोषणा की थी। इसके चलते जल्द ही धर्मनगरी को 10 इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली है।
बसों की चार्जिंग के लिए कुरुक्षेत्र के नए बस अड्डे पर चार्जिंग प्वाइंट बनाया जाएगा, जिसे लेकर कमेटी सदस्यों ने बस अड्डे परिसर का दौरा किया है। वहीं इसे लेकर रोडवेज कर्मचारियों में रोष पनपने लगा है। कर्मचारियों का कहना है कि कुरुक्षेत्र बस स्टैंड की वर्कशॉप में पहले ही जगह की कमी है, ड्राइवरों को दाएं बाएं बसें लगानी पड़ रही है। अगर बस स्टैंड परिसर में चार्जिंग प्वाइंट बनता है, तो रोडवेज कर्मचारियों को और भी परेशानी झेलनी पड़ेगी। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के प्रधान नरेंद्र पांचाल ने कहा कि चार्जिंग पॉइंट को पिपली बस स्टैंड या लाडवा बस स्टैंड पर बनाना चाहिए।
रोडवेज को मिलने वाली 10 इलेक्ट्रिक बसें 48 कोस के तहत मंदिरों को जोड़ेंगी। बसों के अंदर रूट मैप लगाए जाएंगे, साथ ही दैनिक पास की व्यवस्था की जाएगी। डेलीवेज पास न केवल बसों में चलेंगे बल्कि कुरुक्षेत्र में विभिन्न गंतव्यों के लिए प्रवेश पास के रूप में भी काम करेंगे। वर्कशॉप मैनेजर ने बताया कि चार्जिंग प्वाइंट को लेकर टीम सदस्य वर्कशॉप का दौरा कर चुके हैं। संवाद