{"_id":"66e4e106b4b0eeeecb0b870b","slug":"someone-became-a-rebel-after-not-getting-a-ticket-while-someone-entered-the-field-to-fulfill-his-hobby-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-123994-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कोई टिकट न मिलने पर बागी बना तो कोई शौक पूरा करने के लिए मैदान में उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कोई टिकट न मिलने पर बागी बना तो कोई शौक पूरा करने के लिए मैदान में उतरा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कोई राजनीतिक पार्टी से टिकट लाने में विफल रहने पर बागी बना तो कोई जिद व शौक पूरा करने के लिए मैदान में कूद पड़ा। ऐसे ही हालात में विधानसभा चुनाव में आजाद उम्मीदवारों की फौज खड़ी हो गई, जो अब न केवल मुख्य पार्टियों के धुरंधरों का खेल बिगाड़ने को आतुर है बल्कि अपनी-अपनी मौजूदगी का एहसास करवाने को भी तैयार है। इस फौज को देख अब खुद को दिग्गज मानने वाले मुख्यधारा के चुनावी योद्धाओं के भी पसीने छूटने लगे हैं।
यह हॉट बनी लाडवा सीट का ही असर है कि यहां न केवल विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से जुड़े बल्कि आजाद प्रत्याशी भी सबसे ज्यादा है। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से जुड़े नौ प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है तो वहीं आजाद तौर पर 12 प्रत्याशी भी मैदान में हैं। पिहोवा व थानेसर में नामांकन भरने वाले आजाद प्रत्याशियों की संख्या बराबर चार-चार है तो यहां राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी थानेसर में छह तो पिहोवा में सात प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं। वहीं शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से राजनीतिक पार्टियों से छह तो आजाद तौर पर नौ प्रत्याशी मैदान में आए हैं। यह अलग बात है कि नामांकन दर्ज करवाने वाले इस प्रत्याशियों में कौन-कौन अंतिम समय तक टिक पाता है।
लाडवा सीट
आजाद प्रत्याशी : संदीप गर्ग, विक्रमजीत सिंह, राजकुमार, सुखविंद्र कौर, जसविंद्र जास्ट, राजकुमार, कुलबीर सिंह, अशोक कुमार, प्रवीन कुमार, राजनीश सैनी, भजन सिंह व रामचंद्र
विज्ञापन
राजनीतिक पार्टियों से जुड़े प्रत्याशी-- -भाजपा से मुख्यमंत्री नायब सैनी, कांग्रेस से मेवा सिंह, इनेलो-बसपा से सपना बड़शामी, आप से जोगा सिंह, राष्ट्रीय गरीब दल से सतीश कुमार, भारतीय सर्वोदय पार्टी से सुभाष सैनी, जजपा से विनोद शर्मा, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से विक्रम सिंह, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया से मान सिंह चोपड़ा।
थानेसर सीट
आजाद प्रत्याशी : करतार सिंह, मेहरदीन, अशोक कुमार व अभिषेक पूनिया।
राजनीतिक पार्टियों से जुड़े प्रत्याशी : कांग्रेस से अशोक अरोड़ा, भाजपा से सुभाष सुधा, आप से कृष्ण बजाज, इनेलो-बसपा से तनुजा, जजपा से सूर्या प्रताप सिंह राठौड़, लोकतांत्रिक पार्टी ऑफ इंडिया से जयवीर रंगा।
शाहाबाद सीट
आजाद प्रत्याशी : वर्षा, राजेश कुमार, पवन कुमार, प्रेम पाल, राजकुमार, सुनीता, सीमा रानी, जगमाल सिंह व शिवनाथ।
राजनीतिक पार्टियों से जुड़े प्रत्याशी : भाजपा से सुभाष कलसाना, कांग्रेस से रामकरण काला, आप से आशा पठानियां, जजपा से रंजिता सिंह, बसपा से चंद्रभान, मिशन एकता पार्टी से कांता देवी।
पिहोवा सीट
आजाद प्रत्याशी : श्याम लाल, गगनजोत सिंह, जस्तेज सिंह, रजत शर्मा।
राजनीतिक पार्टियों से जुड़े प्रत्याशी-- -भाजपा से जयभगवान शर्मा डीडी, कांग्रेस से मनदीप चट्ठा, जजपा से डॉ. सुखविंद्र कौर, इनेेलो से बलदेव सिंह, आप से गैहल सिंह, शिरोमणी अकाली दल से सिमरनजीत सिंह मान, संयुक्त संघर्ष पार्टी से गुरनाम सिंह चढूनी।
विज्ञापन
यह हॉट बनी लाडवा सीट का ही असर है कि यहां न केवल विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से जुड़े बल्कि आजाद प्रत्याशी भी सबसे ज्यादा है। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से जुड़े नौ प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है तो वहीं आजाद तौर पर 12 प्रत्याशी भी मैदान में हैं। पिहोवा व थानेसर में नामांकन भरने वाले आजाद प्रत्याशियों की संख्या बराबर चार-चार है तो यहां राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी थानेसर में छह तो पिहोवा में सात प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं। वहीं शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से राजनीतिक पार्टियों से छह तो आजाद तौर पर नौ प्रत्याशी मैदान में आए हैं। यह अलग बात है कि नामांकन दर्ज करवाने वाले इस प्रत्याशियों में कौन-कौन अंतिम समय तक टिक पाता है।
विज्ञापन
लाडवा सीट
आजाद प्रत्याशी : संदीप गर्ग, विक्रमजीत सिंह, राजकुमार, सुखविंद्र कौर, जसविंद्र जास्ट, राजकुमार, कुलबीर सिंह, अशोक कुमार, प्रवीन कुमार, राजनीश सैनी, भजन सिंह व रामचंद्र
विज्ञापन
राजनीतिक पार्टियों से जुड़े प्रत्याशी