फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   some naughty element break mirar standing in street

देर रात्रि शरारती तत्वों ने गली में खड़ी कई कारों के तोड़े शीशे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
some naughty element break mirar standing in street
प्रोफेसर कॉलोनी और कल्याण नगर में मंगलवार देर रात्रि शरारती तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने घरों के बाहर खड़ी स्कूल वैन सहित पांच कारों के शीशे तोड़ डाले। सुबह उठने पर मालिकों को घटना का पता चला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई, लेकिन रात में धुंध होने के कारण युवकों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी वासी सुनील व जसविंद्र ने कृष्णा गेट थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात में उनकी गाड़ियां बाहर गली में खड़ी होती है। मंगलवार को भी उन्होंने अपनी कार गली में पार्क की हुई थी। सुबह जब उठकर देखा तो दोनों गाड़ियों के शीशे टूटे हुए थे। उन्होंने पुलिस को सूचित किया तो उन्होंने गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। फुटेज में रात्रि करीब एक बजे दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते दिखाई दिए, जिन्होंने डंडे के साथ गाड़ी के शीशे तोड़े। धुंध होने के कारण सीसीटीवी फुटेज साफ नहीं है, इसलिए न तो मोटरसाइकिल के नंबर का पता चला पाया और न ही युवकों की पहचान हो पाई है। वहीं दूसरा मामला कल्याण नगर की गली नंबर एक का है, जहां गली में खड़ी निजी स्कूल की वैन, टाटा इंडिगो व आल्टो कार के शीशे तोड़े गए। यहां से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। जानकारी के अनुसार स्कूल वैन राजिंद्र व टाटा इंडिगो कार रितिक की है। इन दोनों वारदातों के बाद कॉलानी वासियों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। इस माह में ये शहर की तीसरी घटना है। इससे पहले गुरुनानकपुर मोहल्ला व अमीन रोड पर भी अज्ञात युवकों द्वारा कारों के शीशे तोड़े गए थे। इस प्रकार की वारदातों से शहरवासियों में पुलिस प्रशासन के प्रति गहरा रोष है। कृष्णा गेट थाना प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि उनके पास प्रोफेसर कॉलोनी ने शिकायत आई है। मौके पर जाकर जांच की। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं कल्याण नगर से फिलहाल उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed