फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Soldiers remained standing at Tukar border, farmers did not reach

Kurukshetra News: ट्यूकर बॉर्डर पर डटे रहे जवान, नहीं पहुंचे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Soldiers remained standing at Tukar border, farmers did not reach
इस्माईलाबाद।गांव कुम्हार माजरा में पुलिस द्वारा पंजाब की तरफ से जाने वाले रास्ते को किया सील।
पिहोवा। पंजाब से सटे पिहोवा-पटियाला मार्ग पर ट्यूकर बॉर्डर पर दूसरे दिन भी पुलिस के साथ अर्द्ध सैनिक बल के जवान तैनात रहे। हर स्थिति पर जवानों की नजर बनी रही, जबकि बुधवार को किसानों की ओर से कोई हलचल नहीं हुई। कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। हालांकि इस दौरान यात्री पैदल बॉर्डर करते रहे। बॉर्डर पार जाने और आने वाले लोगों पर पुलिस ने पैनी निगाह रखी।
विज्ञापन


जिले के पंजाब सीमा से सटे अन्य दो बॉर्डर अधोया और कुम्हार माजरा पर भी सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही। यहां भी पूरे दिन में किसान पक्ष ने कोई कदम नहीं उठाया, बल्कि यहां पर मंगलवार को भी कोई हलचल नहीं हुई। बता दें मंगलवार को चार घंटे तक ट्यूकर बॉर्डर पर प्रशासन और किसानों के बीच तनावपूर्ण हालात बने थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे किसान लौट गए थे। हालांकि इससे पहले किसानों ने पुल से एक सीमेंटेड ब्लॉक को खींचकर अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन


उधर, जिला पुलिस की ओर से रूट संबंधित एडवाइजरी जारी की गई। साथ ही हालात सामान्य होने तक नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया। किसी भी स्थिति के लिए डायल-112 पर सूचना देने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




चौथे दिन भी पंजाब बॉर्डर से आवाजाही रही बंद, सीमा से लगते गांवों के लोगों को हो रही परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
इस्माईलाबाद। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए बुधवार को चौथे दिन भी कुम्हार माजरा के बॉर्डर पर पुलिस बल तैनात रहा। यहां से राहगीरों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। थाना प्रभारी विक्रांत सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर तैनात रहे वहीं अर्ध सैनिक बल के जवान भी अलर्ट रहे। बॉर्डर से आवाजाही बंद होने तथा अंबाला के गांव कंगवाल से पर भी अंबाला पुलिस की नाकाबंदी से सीमाएं पूरी तरह से बंद रही। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदेश की सीमा से लगते पंजाब के गांवों दर्जनों गांवों का शहर इस्माईलाबाद ही लगता है। आवाजाही बंद होने से उन गांवों की खाद्य सामग्री की भी समस्याएं भी बढ़ गई है। इसके अलावा उन गांवों के लोगों की स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं भी शहर से चलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा पंजाब के लोगों की दुकानें भी शहर में होने से पिछले करीब चार दिनों से उनकी दुकानें भी बंद है। जिसके चलते उन पर आर्थिक संकट भी बढ़ गया है।




इंटरनेट सेवा बंद होने से हो रही परेशानी

पिछले चार दिन से इंटरनेट सेवा बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट बंद होने से लोगों को लेनदेन में काफी परेशानी आ रही है। रूटीन का लेनदेन भी प्रभावित हो रहा है। नेट बंद होने से लोगों पैसे का लेन देन के लिए एटीएम मशीनों व बैंक का रुख कर रहे हैं। जिससे वहां पर भीड़ की स्थिति बनी हुई है। लोगों ने कहा कि इंटरनेट सेवाएं बंद करना किसी समस्या का हल नहीं है। सरकार को इंटरनेट सेवा बहाल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed