फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Soldiers' march continued on the National Highway to stop farmers in Shahabad, passers-by kept wandering

Kurukshetra News: शाहाबाद में किसानों को रोकने के लिए नेशनल हाईवे पर जारी रहा जवानों का मोर्चा, भटकते रहे राहगीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Soldiers' march continued on the National Highway to stop farmers in Shahabad, passers-by kept wandering
शाहाबाद। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पांचवें दिन भी नेशनल हाईवे 44 मारकंडा नदी के पास पूरी तरह से सील रखा गया। छह स्तरीय बैरिकेडिंग के साथ हाईवे बंद करने के साथ-साथ सेना व पुलिस के जवानों का भी कड़ा पहरा रहा। वहीं हाईवे बंद होने से राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भले ही अभी किसान अंबाला के पंजाब से लगते शंभू बार्डर पर डटे हुए हैं और आज तक शाहाबाद में नेशनल हाईवे पर किसानों की ओर से कोई हलचल भी नहीं हुई है। इसके बावजूद हाईवे सील किए जाने का खामियाजा आम राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। वीरवार को भी राहगीर डायवर्ट किए रूटों से ही गुजरने को मजबूर हुए, जिसके चलते उन्हें अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। इससे न केवल समय की बर्बादी हुई बल्कि डीजल व पेट्रोल आदि के तौर पर आर्थिक रूप से भी नुकसान हुआ। उधर क्षेत्र में कई निजी स्कूलों में छुट्टी रही।
विज्ञापन




गांवों के रास्तों को नाप रहे राहगीर, करते रहे जाम का सामना
नेशनल हाईवे को यहां मारकंडा नदी पर सील किए जाने के बाद राहगीरों के लिए महज एक ही रूट आगे निकलने के लिए रहता है। पंचकूला हाईवे शाहाबाद से 30 किलोमीटर दूर है, लेकिन यह दूरी भी राहगीरों को नापनी पड़ रही है। वीरवार को भी नेशनल हाईवे पर जो वाहन पिपली से विभिन्न गांवों के रास्तों से निकल कर आते रहे, उनके चलते जाम के हालात भी बने रहे। वाहनों को यहां शाहाबाद में लिंक रोड पर उतारकर बराड़ा रोड की तरफ भेजा जाता रहा। इस बार हाईवे सील किए जाने पर एंबुलेंस, फायरब्रिगेड जैसे वाहनों को निकालने के लिए भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed