{"_id":"618acfc9a589916f153e71c8","slug":"society-manager-named-for-raping-woman-kurukshetra-news-knl890813132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: सोसाइटी मैनेजर ने नौकरी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुरुक्षेत्र: सोसाइटी मैनेजर ने नौकरी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी
Wed, 10 Nov 2021 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:15 AM IST
सार
कुरुक्षेत्र में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी सोसाइटी मैनेजर है और उसने नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से नजदीकियां बढ़ाई। इसके बाद भैया दूज के दिन घर आया और अकेला पाकर दुष्कर्म कर डाला। किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकियां दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
विस्तार
कुरुक्षेत्र शहर निवासी एक महिला ने कोऑपरेटिव सोसाइटी के मैनेजर पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थाना शहर पुलिस में दर्ज शिकायत में एक कॉलोनी निवासी महिला ने कहा कि उसकी जान पहचान हरिराम निवासी बाखली के साथ हुई थी। आरोपी ने बताया कि वह कोऑपरेटिव सोसाइटी इस्हाक में मैनेजर है तथा उसे नौकरी पर लगवा देगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-विधायक की फिसली जुबान: सीएम के सामने जनता से बोले- टैक्स लगने से पहले जितनी ताली बजा सकते हो बजाओ...
विज्ञापन
उसके बाद उसने उससे फोन पर बातचीत शुरू कर दी। इस दौरान भी आरोपी उसे नौकरी लगवाने का झांसा देता रहा और उसे मिलने के लिए बुलाता रहा। तब आरोपी भैया दूज के दिन उसके घर आया और उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन