फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sneha from Kurukshetra received the Best Costume Designer Award at PFTTA.

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र की स्नेहा को मिला पीएफटीटीए में बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर का अवार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Sneha from Kurukshetra received the Best Costume Designer Award at PFTTA.
कुरुक्षेत्र। अवार्ड के साथ स्नेहा कुमार । स्वयं
कुरुक्षेत्र। भारतीय सिनेमा और रंगमंच की दुनिया में स्नेहा कुमार एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। धर्मनगरी की रहने वाली स्नेहा को 30 मार्च को पीएफटीटीए (पंजाब फिल्म अवार्ड) में बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर फिल्म अकाल के लिए अवार्ड से नवाजा गया है। गिप्पी ग्रेवाल, निमरत खैरा समेत कई बड़े स्टार से भरपूर इस फिल्म में बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर स्नेहा को सराहा गया। उन्हें इससे पहले साल 2025 में फिल्म फेयर अवार्ड भी मिल चुका है।
विज्ञापन




अभिनेता, थिएटर निर्देशक और शिक्षिका, कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में उन्होंने अपने कौशल से अलग पहचान बनाई है। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से साल 2008 में थिएटर टेक्नीक और डिजाइन में डिप्लोमा प्राप्त करने वाली स्नेहा ने अपने काम में थिएटर की गहरी समझ को सिनेमा के साथ सफलतापूर्वक जोड़ा है। उनके कॉस्ट्यूम डिजाइन की खासियत यह है कि वह गहन रिसर्च और किरदार की मनोवैज्ञानिक परतों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन




स्नेहा कुमार को फिल्म बीबी रजन (2024) के लिए वर्ष 2025 में प्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा फिल्म अकाल : द अनकॉनक्वर्ड के लिए उन्हें पंजाब अवॉर्ड फॉर कॉस्ट्यूम डिजाइन (2025) भी मिला। उनकी अन्य प्रमुख फिल्मों में घोड़े को जलेबी खिलाने ले जा रहा हूं, जिंदगी विराट, बैंड बाजा बाबुचक और पॉइंट ऑफ व्यू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों से स्नेहा शिक्षण क्षेत्र में भी सक्रिय हैं और 2008 से लगातार कॉस्ट्यूम डिजाइन व थिएटर की शिक्षा देकर नए कलाकारों को मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं। स्नेहा कुमार का काम ऐतिहासिक सटीकता और गहरी भावनात्मक समझ का अनूठा मिश्रण है, जो उनके डिजाइनों को केवल परिधान नहीं बल्कि किरदार की आत्मा का हिस्सा बना देता है।

पिता महेंद्र के अलावा मां भी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कार्यरत है। स्नेहा कुमारी बताती हैं कि बचपन से नाटक का शौक था। वे बचपन से ही जन नाट्यमंच कुरुक्षेत्र में नाटक, नुक्कड़ नाटक आदि किया करती थी। उसके बाद एक्टिंग में ही काम करने का सोचा, तो उसके बाद हिमाचल में एक्टिंग का कोर्स कर एनएसडी की तरफ रूख किया। जहां पहले साल तो बतौर एक्टर एडमिशन लिया लेकिन दूसरे और तीसरे साल में स्पेशल सब्जेक्ट के तौर पर कॉस्ट्यूम डिजाइनर का कोर्स लिया। पढ़ाई के दौरान डोली आहलुवालिया नेशनल अवार्ड मिला। इसके बाद उन्हें पहला मौका मिला और पंजाब के महाराज रंजीत सिंह शो में काम किया।

कुरुक्षेत्र। अवार्ड के साथ स्नेहा कुमार । स्वयं

कुरुक्षेत्र। अवार्ड के साथ स्नेहा कुमार । स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed