फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Snatched cash and mobile from woman's purse and youth

महिला का पर्स व युवक से नगदी व मोबाइल छीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Snatched cash and mobile from woman's purse and youth
अज्ञात युवकों ने अलग-अलग स्थानों से एक महिला का पर्स और युवक से नकदी और मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत पर केस दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन

पहले मामले में कल्याण नगर गामड़ी वासी इंदु बाला ने थाना कृष्णा गेट में शिकायत दर्ज कराई कि 17 दिसंबर को घर से बाजार में जाने के लिए निकली थी। जब वह अग्रवाल नर्सिंग होम के सामने गली में पहुंची तो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवक उसके हाथ में पकड़ा थैला छीन कर भाग गया। थैले में तीन हजार रुपये नकद, मोबाइल व घर की चाबियां थी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में गणेश कॉलोनी वासी सूरज कुमार ने कृष्णा गेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह बाइक पर बिजली का सामान खरीदने छोटे बाजार थानेसर जा रहा था। कीर्ति नगर में तीन युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल रुकवा ली और कहने लगे कि उन्हें थोड़ा आगे छोड़ दो। उसने तीनों युवकों को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। जैसे ही वे शांति एन्क्लेव के पास पहुंचे तो उन युवकों ने मोटरसाइकिल रुकवा ली और उससे मारपीट करके छह हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने सूरज शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed