फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Smriti Irani reached Ladwa: Congress made false promises to the people in Himachal

लाडवा पहुंची स्मृति ईरानी: कांग्रेस ने हिमाचल में जनता से किए झूठे वादे, सरकार बनने के बाद झाड़ा पल्ला

Sun, 29 Sep 2024 08:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लाडवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, लाडवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 08:39 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लाडवा में आयोजित महिला शक्ति सम्मेलन को संबोधित किया। महिला मतदाताओं को साधने का प्रयास किया। उन्होंने बोला कि कांग्रेस के झूठ का गुब्बारा फूटा, हरियाणा में बस भाजपा फिर से आने की गूंज है। जो पार्टी अपने नेताओं में एकता नहीं ला सकती वह राज्य में स्थिरता कैसे लेकर आएगी।

विज्ञापन
Smriti Irani reached Ladwa: Congress made false promises to the people in Himachal
लाडवा पहुंची स्मृति ईरानी - फोटो : संवाद

विस्तार

चुनाव के दौरान कांग्रेस ने हिमाचल की जनता से कई झूठे वादे किए थे लेकिन सरकार बनने के बाद उनसे पल्ला झाड लिया। ये विचार पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार शाम को रादौर रोड पर आयोजित महिला शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश का बुरा हाल कर दिया है। हरियाणा की जनता तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए मन बना चुकी है। जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है। हरियाणा में भी कांग्रेस का वही हाल होगा जो मध्य प्रदेश में हुआ था।
विज्ञापन


कांग्रेस ने राजस्थान और मध्यप्रदेश में झूठ का गुब्बारा खूब फुलाया, लेकिन जनता ने वोट की चोट देकर उस गुब्बारे की हवा निकाल दी और अब हरियाणा में भी यही होने जा रहा है। स्मृति ईरानी ने कहा कि आज हिमाचल में खुद के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस होती है वहां कभी भी स्थिरता नहीं आ सकती है, क्योंकि जो पार्टी अपने नेताओं के बीच एकता नहीं ला सकती वह राज्य में स्थिरता कैसे लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बापू-बेटा पार्टी के नेताओं को तो जनता कांग्रेस को निपटा रही
स्मृति ईरानी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व उनके सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने के लिए मारा-मारी मची हुई है। बिना नाम लिए कहा कि यहां कांग्रेस में तो बापू और बेटा दोनों दावेदार है। बापू-बेटा पार्टी के नेताओं को तो जनता कांग्रेस को निपटा रही है। कांग्रेस का हर गुट हर सीट पर एक दूसरे को ही पटखनी देने में लगा हुआ है। इसी गुटबाजी के चलते कांग्रेस में दलितों और पिछड़ों के लिए दरवाजे उनके लिए बिल्कुल बंद हो गए हैं। उन्होंने गोहाना कांड, मिर्चपुर कांड का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में ये सब हुए और आज कांग्रेस का शाही परिवार कह रहा है कि वे दलितों और पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर देंगे।


भाजपा सरकार ही पूरे कर रही लोगों के सपने : सुमन सैनी
सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी ने कहा कि भाजपा सत्ता में सर्वसमाज की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इसलिए उनके निवास का नाम कबीर कुटीर रखा गया है। भाजपा सरकार जनता का सहारा बन उनके सपनों को उड़ान देती है। सुमन सैनी ने कहा कि कांग्रेस के राज में खर्ची-पर्ची से ही सरकारी नौकरी मिलती थी और रिश्वत देने के लिए गरीब को खेत तक बेचने पड़ते थे, वहीं भाजपा ने बिना खर्ची पर्ची के नौकरियां दी हैं। यही बात आज कांग्रेस को अखर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed