फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Impact of the strike: Seven feeders down for two days; number of complaints exceeds 300

हड़ताल की मार : दो दिन से सात फीडर ठप, शिकायतों का आंकड़ा 300 के पार पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Impact of the strike: Seven feeders down for two days; number of complaints exceeds 300
कुरुक्षेत्र। मथाना ​स्थित 66 केवी ग्रिड सब स्टेशन में सात फीडरों पर टंगे ब्रेकडाउन के बोर्ड। सं
कुरुक्षेत्र। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब गांवों में बिजली आपूर्ति पर भी दिखाई देने लगा। मथाना स्थित एचवीपीएन के 66 केवी ग्रिड सब स्टेशन से जुड़े सात फीडर ब्रेकडाउन हो चुके हैं। इससे खैरी, बरगट, कड़ामी, मथाना सहित करीब दर्जनभर गांव प्रभावित हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को पेयजल सहित रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालात ऐसे हैं कि फीडरों में आई खराबी को दूर करने के लिए पर्याप्त स्टाफ तक उपलब्ध नहीं, जिस कारण फॉल्ट दुरुस्त न होने के चलते समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

इंडस्ट्री फीडर और 11 केवी पिपली रोड, कुरुक्षेत्र रोड अर्बन फीडर पिछले दो दिन से ब्रेकडाउन हैं। लगातार आपूर्ति बाधित रहने के कारण मथाना ग्रिड स्टेशन पर दो दिनों में करीब 300 शिकायतें सामने आ चुकी हैं। हड़ताल के कारण मरम्मत कार्य प्रभावित होने से शिकायतों के निपटारे में भी चुनौती आ रही है।
विज्ञापन

हड़ताल के बीच बिजली आपूर्ति व्यवस्था संभालने के लिए अधिकारियों को वैकल्पिक ड्यूटी पर लगाया गया। सलेमपुर के 220 केवी स्टेशन से एडीओ टीएल एचवीपीएन अनिल कुमार को मथाना में जिम्मेदारी दी गई। एसडीओ अनिल बुधवार 21 अक्तूबर की रात से लगातार करीब 72 घंटे से सेवाएं दे रहे हैं। उनका कहना है कि 72 घंटे लगातार ड्यूटी देकर शरीर भी थकने लगा है। पदोन्नति के बाद उनका प्रोबेशन पीरियड चल रहा है। इसके बावजूद व्यवस्था सुचारु रखने के लिए लगातार जुटे हुए हैं। प्रवीण जेई ने भी मोर्चा संभालते हुए बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के प्रयास किए। सात फीडरों के ब्रेकडाउन होने से बिजली आपूर्ति बहाल करना बड़ी चुनौती बना हुआ है। बिजली पर निर्भर पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। लोगों को उम्मीद है कि फीडरों की खराबी जल्द दूर होगी और बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed