{"_id":"6adbca8d488835d64d0cfef4","slug":"15-committees-formed-for-ratnavali-mahotsav-cm-may-attend-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-163148-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रत्नावली महोत्सव के लिए 15 कमेटियां गठित, सीएम हो सकते हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रत्नावली महोत्सव के लिए 15 कमेटियां गठित, सीएम हो सकते हैं शामिल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू का मुख्य द्वार। संवाद
कुरुक्षेत्र। केयू में 30 अक्तूबर से शुरू होने वाले राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव की तैयारियों के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 15 कमेटियां गठित की हैं। चार दिन तक चलने वाले इस समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष के शामिल होने की संभावना है। महोत्सव में 33 विधाओं में तीन हजार से अधिक कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
शुक्रवार को कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने रत्नावली के आयोजन के लिए गठित कमेटियों के संयोजकों और सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने तैयारियां प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रत्नावली हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। इसके माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अधिक अवसर देने पर जोर दिया जाएगा।
समारोह के संयोजक एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी ने बताया कि 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक विभिन्न मंचों पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें हरियाणवी नृत्य, लोकगीत, रागनी, भाषण, फैशन शो, सांग, नाटक, कविता, शॉर्ट फिल्म और पेंटिंग सहित कई विधाएं शामिल हैं। अंतिम दिन 2 नवंबर को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
बॉक्स
कमेटियों को सौंपी जिम्मेदारी
रत्नावली महोत्सव के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 15 कमेटियां गठित की हैं। इनमें पंजीकरण कमेटी का संयोजक डॉ. आनंद कुमार को बनाया गया है। पुरुषों की बोर्डिंग एवं लॉजिंग कमेटी की जिम्मेदारी चीफ वार्डन पुरुष और महिलाओं की बोर्डिंग एवं लॉजिंग कमेटी की जिम्मेदारी चीफ वार्डन गर्ल्स को सौंपी गई है।
अनुशासन कमेटी के संयोजक प्रॉक्टर प्रो. अनिल गुप्ता, सीटिंग अरेंजमेंट कमेटी के संयोजक डॉ. जितेंद्र भारद्वाज और रिसेप्शन कमेटी के संयोजक डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार हैं। प्रोग्राम एवं स्टेज मैनेजमेंट कमेटी की जिम्मेदारी डॉ. अशोक शर्मा को दी गई है, जबकि डेकोरेशन कमेटी के संयोजक ललित कला विभाग के अध्यक्ष प्रो. गुरचरण सिंह हैं।
हॉस्पिटैलिटी कमेटी के संयोजक टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट के चेयरमैन हैं। मीडिया मैनेजमेंट कमेटी की जिम्मेदारी लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महा सिंह पूनिया को सौंपी गई है। एम्बिएंस कमेटी के संयोजक डॉ. पवन कुमार और लाइव स्ट्रीमिंग कमेटी के संयोजक आईटी सेल के प्रमुख हैं। बैनर डिजाइनिंग कमेटी के संयोजक डॉ. आनंद जायसाल, स्टॉल मैनेजमेंट कमेटी के संयोजक युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला और स्पॉन्सरशिप कमेटी के संयोजक यूआईईटी के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा हैं। स्पॉन्सरशिप कमेटी में कुका के निदेशक प्रो. अनिल मित्तल को सह-संयोजक बनाया गया है।