फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   E-bus service disrupted due to lack of charging; passengers left stranded

Kurukshetra News: चार्जिंग न होने से ई-बस सेवा प्रभावित, भटके यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
E-bus service disrupted due to lack of charging; passengers left stranded
कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डा परिसर में बैटरी डाउन होने के बाद कतारबद्ध खड़ी ई-बसें। संवाद
कुरुक्षेत्र। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर शुक्रवार को इलेक्ट्रिक बस सेवा पर भी दिखाई दिया। नए बस अड्डे के साथ लगते फीडर से बिजली आपूर्ति नहीं मिलने के कारण ई-बसों की चार्जिंग नहीं हो सकी। इससे बैटरी डाउन होने के बाद अधिकांश बसें कतार में खड़ी हो गई और शहर से आसपास के कस्बों तक चलने वाली ई-बस सेवा पूरी तरह ठप रही।
विज्ञापन

बस सेवा प्रभावित होने से दिनभर अड्डे पर यात्री इन बसों का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें मायूस होकर साधारण बसों पर निर्भर रहना पड़ा। कईयों ने दूसरे वैकल्किप साधनों की तलाश की। कई बसें अड्डा परिसर तो कुछ वर्कशॉप में खड़ी रहीं।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में संचालित करीब 20 इलेक्ट्रिक बसों में से अधिकांश के पहिए थमे रहे। रोजाना आवागमन के लिए ई-बसों पर निर्भर रहने वाले विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने-जाने वाले मुसाफिरों को ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ी। सिटी बस सर्विस बंद होने के कारण लंबे समय तक साधारण बस का इंतजार करना पड़ा, जिसमें सवार होने के लिए मारा-मारी जैसे हालात बने रहे। शहर के भीतर आवागमन के साथ आसपास के कस्बों तक पहुंचने वाले यात्रियों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच पैदा हुए इस संकट से ई-बस सेवा की निर्भरता बिजली आपूर्ति और चार्जिंग व्यवस्था पर एक बार फिर सामने आई। यात्रियों ने मांग की है कि सभी बसों को सुचारू रूप से चलाने के प्रयास किए जाएं। यातायात प्रबंधक पवन कुमार ने कहा कि हड़ताल के चलते समस्या बनी हुई है। जैसे ही आसपास के फीडर से बिजली सप्लाई शुरू होगी, ई-बसों को चार्ज करके सवारियों की सुविधा के लिए रवाना कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed