फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Small elephant overturned by high-speed car collision

Kurukshetra News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से छोटा हाथी पलटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Small elephant overturned by high-speed car collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। अरनेचा गांव के श्योकंद फॉर्म के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक छोटा हाथी पलट गया व कार खदानों में जा गिरी। टक्कर के बाद आरोपी कार चालक दूसरी कार में बैठ कर मौके से भाग गया। वह छोटा हाथी चालक और उसका साथी घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छोटा हाथी चालक सवर्ण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे अपने छोटा हाथी में लोहे के ढक्कन लादकर अंबाला से पुंडरी जा रहे थे। उनके साथ उनका दोस्त जगदीश भी था। दोपहर करीब एक बजे ढांड की ओर से आती हुई तेज रफ्तार एक सफेद कार ने उनके वाहन से टकरा गई। टक्कर से छोटा हाथी पलट गया, जबकि कार सड़क किनारे खदानों में जा गिरी। कार चालक दूसरी कार में बैठकर मौके से भाग गया। सवर्ण सिंह को दाहिनी टांग और छाती पर चोट आईं। राहगीरों ने उन्हें शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed