फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Six teachers got research award in six research categories in Kuvi

Kurukshetra News: कुवि में छह शोध कैटेगरी में छह शिक्षकों को मिला रिसर्च अवाॅर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Six teachers got research award in six research categories in Kuvi
कुरुक्षेत्र। डॉ. सोहन लाल।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की ओर से शुक्रवार को वर्ष 2022 के लिए छह शोध कैटेगरी में कुवि शिक्षकों के लिए रिसर्च अवाॅर्ड घोषित किए गए।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि इन रिसर्च अवार्डस को शिक्षकों को बेहतर शोध कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जा रहा है ताकि शोध के क्षेत्र में कुवि भी देश-विदेश के बेहतर विश्वविद्यालयों के साथ शोध की गुणवत्ता के सभी मापदंडों पर खरा उतर सकें। उन्होंने कहा कि यह अवाॅर्ड शोध कार्य को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अनुसंधान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने में मदद करेगा, जिससे विश्वविद्यालय के छात्रों में भी नवाचार की भावना पैदा होगी।
विज्ञापन


छह कैटेगरी में दिए गए अवाॅर्ड में बेस्ट रिसर्चर एच इंडेक्स के लिए बायोटेक्नोलॉजी के प्रो. जितेंद्र शर्मा को, बेस्ट रिसर्चर इम्पैक्ट में केमिस्ट्री विभाग के डॉ. परवीन कुमार, बेस्ट रिसर्चर पब्लिकेशन्स साइंसिज में केमिस्ट्री विभाग के डॉ. सोहन लाल, बेस्ट रिसर्चर पब्लिकेशन्स नॉन-साइंसिज में मनोविज्ञान विभाग के डॉ. हरदीप लाल जोशी, बेस्ट रिसर्चर प्रोजेक्ट साइंसिज़ में यूआईईटी से इलेक्ट्राॅनिक्स एंड कम्यूनिकेशन की डॉ. रीटा देवी तथा बेस्ट रिसर्चर कोलाब्रेशन में जियोफिजिक्स विभाग के प्रो. भगवान सिंह चौधरी को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अनिल वशिष्ठ, छात्र कल्याण अधिष्ठाता शुचिस्मिता, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. अनिल वोहरा, प्रो. सुनील ढींगरा, प्रो.नीलम ढांडा, प्रो. जितेंद्र शर्मा, प्रो. ब्रजेश साहनी सहित अन्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। डॉ. सोहन लाल।

कुरुक्षेत्र। डॉ. सोहन लाल।

कुरुक्षेत्र। डॉ. सोहन लाल।

कुरुक्षेत्र। डॉ. सोहन लाल।

कुरुक्षेत्र। डॉ. सोहन लाल।

कुरुक्षेत्र। डॉ. सोहन लाल।

कुरुक्षेत्र। डॉ. सोहन लाल।

कुरुक्षेत्र। डॉ. सोहन लाल।

कुरुक्षेत्र। डॉ. सोहन लाल।

कुरुक्षेत्र। डॉ. सोहन लाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed