फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Six scholars received Life Time Achievement Award for their contribution in Statistics

Kurukshetra News: सांख्यिकी में योगदान के लिए छह विद्वानों को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Six scholars received Life Time Achievement Award for their contribution in Statistics
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में सांख्यिकी विभाग द्वारा इनोवेटिव ट्रेड इन स्टैटिस्टिक्स, ऑप्टिमाइजेशन एंड डाटा साइंस विषय पर सांख्यिकी विभाग द्वारा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बहुविषयक नवाचारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट और अग्रणी योगदान देने के लिए छह अंतरराष्ट्रीय विद्वानों को कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा तथा आईआरएस के प्रेसिडेंट प्रो. एससी मलिक ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के निदेशक व सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. मुकेंद्र कादियान ने बताया कि वेस्टर्न नॉर्वे यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज हाउगेसुंड के प्रो. अजीत कुमार वर्मा को तकनीकी सुरक्षा, विश्वसनीयता इंजीनियरिंग, कंप्यूटेशनल इंटेलिजेंस, एआई अनुप्रयोगों और आरएएमएस में बहु-विषयक नवाचारों के क्षेत्रों में प्रो. वर्मा के उत्कृष्ट और अग्रणी योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर उत्तर प्रदेश भारत के प्रसिद्ध विद्वान प्रो. नीरज मिश्रा को एंट्रॉपी अनुमान, अनुप्रयुक्त संभाव्यता और स्टोकेस्टिक ऑर्डर के क्षेत्र में, साथ ही सांख्यिकीय विज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए उनके अनुकरणीय नेतृत्व और समर्पण के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड दिया गया।
विज्ञापन


आयोजन सचिव डॉ. जितेंद्र खटकड़ ने बताया कि डिपार्टमेंट ऑफ ऑपरेशनल रिसर्च, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली के प्रो. पीसी झा को ऑप्टिमाइजेशन, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट, क्वालिटी मैनेजमेंट और सॉफ्टवेयर रिलायबिलिटी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट शोध योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। यूनिवर्सिटी ऑफ लुइसविले केंटकी, यूएसए के बायोइन्फॉर्मेटिक्स और बायोस्टैटिस्टिक्स विभाग के प्रो. शेषएन राय को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड सम्मान उत्तरजीविता विश्लेषण नैदानिक परीक्षण, जैव सूचना विज्ञान और नमूना सर्वेक्षण के क्षेत्रों में उनके असाधारण योगदान के साथ-साथ अकादमिक प्रशासन और सांख्यिकीय परामर्श में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी अंतरराष्ट्रीय विद्वान हुए सम्मानित
लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस शिकागो यूएसए के गणित, सांख्यिकी और कंप्यूटर विज्ञान विभाग के प्रोफेसर प्रो. टीईएस राघवन को प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड रैखिक और गैर-रैखिक प्रोग्रामिंग और गेम थ्योरी के क्षेत्रों में उनके असाधारण योगदान के साथ-साथ अंतविषय अनुसंधान और अकादमिक प्रशासन को बढ़ावा देने में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया। कॉनकॉर्डिया यूनिवर्सिटी, मॉन्ट्रियल, कनाडा के गणित और सांख्यिकी विभाग के प्रोफेसर योगेंद्र पी चौबे को प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड अनुमान सिद्धांत, बायेसियन अनुमान, नमूनाकरण सिद्धांत और अनुप्रयुक्त सांख्यिकी के क्षेत्रों में असाधारण शोध योगदान के लिए प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त आईआईटी खड्गपुर के प्रो. सोमेश कुमार को सांख्यिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं कुवि सांख्यिकी विभाग के पूर्व प्रो. एनके जैन तथा प्रो. आरएल गर्ग को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed