फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Six couples tied in unbreakable bond in mass marriage program

Kurukshetra News: सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम में अटूट बंधन में बंधे छह जोड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Six couples tied in unbreakable bond in mass marriage program
इस्माईलाबाद। हर वर्ष की भांति झांसा निवासी सिंगला परिवार की ओर सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम कराया गया, जिसमें छह नव जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मान सात फेरों के रूप में नव जीवन की शुरुआत की। सिंगला परिवार द्वारा यह आठवां सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम था, जिसमें मुख्य रूप से शाहाबाद के विधायक रामकरण काला भी विशेष रूप से पहुंचे।
विज्ञापन

हालांकि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे लेकिन वे किन्हीं कारणों से पहुंच नहीं पाए। रामकरण ने आयोजक सिंगला परिवार द्वारा हर साल करवाए जाने वाले सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम को पुनीत और महान कार्य बताया। उन्होंने कहा कि यह समाज के लिए भी बहुत ही बड़ा प्रेरणादायक कदम है, जिसमें आई हुई बरात की आवभगत सहित दैनिक जीवन में उपयोग की जाने वाली वस्तुएं भी दी जाती है। इनसे प्रेरित हो समाज के अन्य लोग ऐसे जनहित सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने नव दंपती जोड़ों को दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने का मूल मंत्र देते हुए कहा कि पति-पत्नी गाड़ी के दो पहियों के समान होते हैं। इस अवसर पर सुरेश गप्ता, सरपंच पवन गाबा, पूर्व सरपंच राजपाल, लाजपत सिंगला, रचना चौहान, बलजीत सिंह, गुरदेव सिंह, विनोद पाल होलकर, नरेश खुराना, जरनैल सिंह, पंजाब सिंह सहित बड़ी संख्या मौजूद में गांववासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed