{"_id":"67eaf4e2f6be3c654108e0be","slug":"six-complaints-are-resolved-every-day-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-133565-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हर रोज छह शिकायतों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हर रोज छह शिकायतों का निपटारा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस विभाग द्बारा बनाया गया कम्युनिटी लायजनिंग ग्रुप यानि सीएलजी विवादों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसमें शामिल सदस्य लोगों के आपसी विवाद उनकी पंचायती कर सुलझाते हैं। ग्रुप इस तरह से छह शिकायतों को हर रोज निपटारा कर रहा है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि पुलिस विभाग में आई शिकायतों का निपटान निष्पक्ष और तत्परता के आधार पर किया जाता है, जिनमें ज्यादातर शिकायतकर्ता संतुष्ट हो जाते हैं लेकिन कुछ शिकायतकर्ता पुलिस द्बारा की गई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होते।
शिकायतों के निपटान के बाद सभी शिकायतों का फीडबैक लिया जाता है। फीडबैक के आधार पर यदि शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होता है तो उस शिकायत को सीएलजी टीम के पास भेजा जाता है। यह ग्रुप हर रोज कई शिकायतों को सुन रहा है, जिनमें औसतन छह शिकायतों का निपटान किया जा रहा है।
टीम शिकायतकर्ता के घर जाकर उनकी शिकायत का निवारण करती है। इस प्रकार की कार्रवाई से ज्यादातर शिकायतकर्ता संतुष्ट पाए जाते हैं। सीएलजी के माध्यम से शिकायतें निपटाने में पुलिस का समय भी बचता है। इस तरह से इस समाधान केंद्र की मदद से जहां जनता का विश्वास पुलिस विभाग के प्रति बढ़ रहा है। वहीं अदालतों का काम भी कम हो रहा है।