{"_id":"6a417ab7a1bfadcff0059a54","slug":"sir-surge-in-calls-to-control-room-172-people-sought-help-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-157038-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : कंट्रोल रूम पर बढ़ीं कॉल, 172 लोगों ने मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : कंट्रोल रूम पर बढ़ीं कॉल, 172 लोगों ने मांगी मदद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला चुनाव कार्यालय में शिकायते देखता कर्मचारी। स्वयं
कुरुक्षेत्र। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बीच मतदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन की ओर से स्थापित कंट्रोल रूम पर अब तक 172 लोग मदद मांग चुके हैं। इनमें अधिकांश लोगों ने वोट सत्यापन, आधार लिंक, नाम जोड़ने-हटाने, वोट स्थानांतरण और गणना प्रपत्र भरने से जुड़ी जानकारी मांगी है। जबकि जिले में एसआईआर अभियान के तहत अब तक 18.96 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पूरा कर लिया गया है।
जिले में एसआईआर के लिए बूथ स्तर पर नियुक्त 810 बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए भी इस काम में उनका सहयोग कर रहे हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए लघु सचिवालय के अलावा सभी उपमंडलों में हेल्प डेस्क और जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि कंट्रोल रूम पर कुरुक्षेत्र, पिहोवा, शाहाबाद, लाडवा, बाबैन, इस्माईलाबाद सहित ग्रामीण क्षेत्रों से लोग संपर्क कर रहे हैं। कुछ कॉल पंजाब से भी प्राप्त हुई हैं। अधिकांश लोगों ने एसआईआर फार्म भरने, आधार कार्ड लिंक कराने, वोट स्थानांतरण, नाम हटाने तथा अन्य चुनावी प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी हासिल की। प्रशासन की ओर से अधिकतर समस्याओं का मौके पर समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन
शाहाबाद 99 प्रतिशत के साथ सबसे अव्वल, थानेसर, पिहोवा पिछड़ा
उपायुक्त ने जानकारी दी है कि डिजिटाइजेशन के मामले में शाहाबाद विधानसभा सबसे आगे चल रही है। यहां 99.58 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है और 33.30 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो गया है। वहीं लाडवा विधानसभा में 98.60 प्रतिशत प्रपत्रों का वितरण और 24.05 प्रतिशत डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। थानेसर में 94.59 प्रतिशत प्रपत्र वितरित कर 7.89 प्रतिशत तथा पिहोवा में 94.59 प्रतिशत प्रपत्र वितरित कर 13.62 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा किया गया है।
14 जुलाई तक घर-घर जाकर किया जाएगा सर्वे
जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के काम में चारों विधानसभा क्षेत्रों में तैनात 810 बीएलओ तैनात है जो 14 जुलाई तक घर-घर सर्वे का कार्य पूरा करेंगे। इसके बाद 21 जुलाई को प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी तथा 21 जुलाई से 28 अगस्त तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। उपायुक्त ने कहा कि एसआईआर अभियान को सफल बनाने में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की भी अहम भूमिका है। अब प्रत्येक बीएलए प्रतिदिन 50 गणना प्रपत्र बीएलओ के पास जमा करवा सकता है, जिससे डिजिटाइजेशन का कार्य और तेज होगा।
एसआईआर अभियान एक नजर में
-कंट्रोल रूम पर अब तक 172 कॉल
- टोल फ्री हेल्पलाइन : 1950
-जिले में अब तक 18.96% डिजिटाइजेशन
-810 बीएलओ कर रहे हैं घर-घर सर्वे
-14 जुलाई तक चलेगा गणना प्रपत्र भरने का अभियान
-21 जुलाई को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन
- 21 जुलाई से 28 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां