फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   silver medal.

Kurukshetra News: साई कुरुक्षेत्र की टीम ने ऑल इंडिया वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
silver medal.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र शाखा की वॉलीबाल टीम ने पंजाब संगरूर में हुए ऑल इंडिया वॉलीबाल टूर्नामेंट में दूसरा स्थान लेकर रजत पदक हासिल किया है। टीम ने कुरुक्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है ओर टीम के सभी खिलाड़ियों को साई कुरुक्षेत्र की ओर से सम्मानित भी किया गया।
पंजाब के संगरूर में सितंबर प्रथम सप्ताह में ऑल इंडिया वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें देश भर की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में साई की तरफ से कप्तान लवी कुमार, सोनू जाखर, अमन कुमार, शेखर तुरान, योगेश, रजत, दिग्विजय सिंह, अभिषेक सांगवान, अर्जुन पुंडीर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में सिल्वर पदक हासिल किया है। इस टीम का पहुंचने पर साई प्रभारी कुलदीप सिंह वडैच, वॉलीबाॅल प्रशिक्षक एम सत्यनारायण, वॉलीबाल कोच राहुल सांगवान, साई से सेवानिवृत चीफ हॉकी कोच गुरविंद्र सिंह, चीफ हॉकी कोच सुदेश शर्मा, हॉकी प्रशिक्षक नरेंद्र ठाकुर ने स्वागत किया।
विज्ञापन

वॉलीबाॅल प्रशिक्षक राहुल सांगवान ने कहा कि इस ऑल इंडिया वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में कैप्टन लवी कुमार व सोनू जाखर को बेस्ट अटैकर का खिताब दिया गया है। इन खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए साई कुरुक्षेत्र का नाम रोशन किया है। टीम को डीआईपीआरओ डाॅ. नरेंद्र सिंह, साई की कार्यकारी निदेशिका ललिता शर्मा, हॉकी प्रशिक्षक सोहन लाल, चांद राम, सेवानिवृत डीएसओ यशवीर सिंह, समाजसेवी नरेश कुमार सैनी, विनोद गर्ग, समाजसेवी बलराज सिंह ग्रेवाल, प्रशिक्षक अरूण कुमार ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed