फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sikh society flares up on Facebook against comments on Sikhs, Kurukshetra

फेसबुक पर सिखों के खिलाफ टिप्पणी से भड़का सिख समाज

Thu, 11 May 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Thu, 11 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sikh society flares up on Facebook against comments on Sikhs, Kurukshetra
फेसबुक पर सिखों के खिलाफ टिप्पणी से भड़का सिख समाज - फोटो : Amar Ujala

फेसबुक पर सिख समाज को लेकर एक युवक की ओर से की गई अमर्यादित टिप्पणी से सिख समाज में रोष बना हुआ है। युवक इस समय न्यूजीलैंड में पढ़ रहा है और वहीं से उसने सिख समाज को लेकर फेसबुक पर  टिप्पणियां लिखी है। इस बारे में लाडवा खंड के गांव सलेमपुर की सिख संगत ने गांव के ही एक युवक पर सिखों को लेकर ये टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


गांव सलेमपुर के सिख समाज के गुरमेज सिंह, जसबीर सिंह, गुरविंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, जसविंद्र सिंह, निर्मल सिंह व सुखबीर सिंह आदी ने बुधवार को लाडवा थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव का ही एक युवक जुबीन शर्मा सटडी वीजा पर न्यूजीलैंड गया हुआ है। उसने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर अपनी फोटों के साथ सिख समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जातिसूचक अपशब्द लिखे हैं , जिससे  सिखों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंच रही है। आरोपी द्वारा की गई टिप्पणी असहनीय है और इससे पूरे सिख समाज में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन


सिख समाज ने मांग की है कि आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। लाडवा थाने में शिकायत देने के बाद सिख समाज ने कहा कि यदि सिख समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आरोपी  के खिलाफ कार्रवाई नही की गई तो सिख समाज एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed