फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sikh institutions will be able to meet the new executive of HSGMC today, important meeting will be held in the presence of DC

Kurukshetra News: सिख संस्थानों को आज मिल पाएगी एचएसजीएमसी की नई कार्यकारिणी, डीसी की मौजूदगी में होगी अहम बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Sikh institutions will be able to meet the new executive of HSGMC today, important meeting will be held in the presence of DC
कुरुक्षेत्र। प्रदेश के गुरु घरों व अन्य सिख संस्थानों को आज बुधवार को नई कार्यकारिणी मिल जाएगी, जिसके लिए जिला उपायुक्त कार्यालय में अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में जहां 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा वहीं प्रधान सहित पांच पदाधिकारियों के नाम पर भी मुहर लगेगी, जिसके बाद सभी सदस्य गुरुद्वारा छठी पातशाही में शीश नवायेंगे तो वहीं इन सभी का स्वागत भी किया जाएगा। नई कार्यकारिणी में पूर्व प्रधान भूपिंद्र सिंह असंध को फिर से कमान सौंपे जो की संभावना है। नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपप्रधान, कनिष्ठ उपप्रधान, संयुक्त सचिव, महासचिव सहित 11 सदस्य शामिल होंगे। कार्यकारिणी बनने से सिख संस्थानों के विकास कार्य गति पकड़ सकेंगे।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो कार्यकारिणी पिछले स्वरूप में ही दिखाई देगी और अधिकतर चेहरे वहीं रहेंगे जबकि तीन नए नामित सदस्य भी शामिल किए जाएंगे। ये तीनों बलदेव सिंह, सुदर्शन सिंह व तजिंद्र पाल सिंह की जगह लेंगे। हाल ही में नामित किए गए नए सदस्यों में ये तीनों ही शामिल नहीं किए गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा गत 14 अगस्त को ही 41 नए सदस्यों को नामित करते हुए सूचना भी जारी कर दी गई थी, लेकिन अभी तक कार्यकारिणी नहीं बन पाई थी। हालांकि नए सदस्य बनाए जाने के साथ ही 17 अगस्त को नए सदस्यों की बैठक मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ होनी तय हो गई थी, लेकिन विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते यह बैठक संभव नहीं हो पाई थी। इस बैठक में नई कार्यकारिणी पर भी मुहर लग सकती थी। बैठक न होने के चलते अब तक नई कार्यकारिणी नहीं बनाई जा सकी, जिसके चलते पूर्व कमेटी में सदस्य रहे एवं वरिष्ठ सिख नेता दीदार सिंह नलवी तथा जगदीश सिंह झींडा भी सवाल उठा चुके हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नए सदस्य नामित किए जाने के बाद 15 दिनों के दौरान ये कार्रवाई पूरी की जानी आवश्यक होती है। ऐसे में पिछले तीन दिनों से बुधवार को होने वाली बैठक को लेकर तैयारी की जा रही थी। इस बैठक को लेकर सभी नामित सदस्यों को पत्र भी भेजकर सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



31 मई को खत्म हो गया था पूर्व कमेटी का कार्यकाल

पूर्व की कमेटी का कार्यकाल गत 31 मई को खत्म हो गया था, जिसके बाद तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे थे। ऊहापोह के बीच आखिरकार गत 14 अगस्त को प्रदेश सरकार ने नए सदस्यों को नामित करते हुए सूची जारी कर दी थी, जिसमें 25 नए सदस्य शामिल किए थे। वर्ष 2022 में बनाई कमेटी के 22 सदस्यों को बाहर कर दिया था तो वहीं 16 को फिर से मौका दिया गया था। नए सदस्यों में निवर्तमान प्रधान भूपिंद्र सिंह असंध भी शामिल है जबकि जगदीश सिंह झींडा व दीदार सिंह नलवी को भी इस बार नहीं लिया गया।








जिला अनुसार नामित किए गए नए सदस्यों की संख्या
अंबाला--6
फरीदाबाद- 2
फतेहाबाद-1

पंचकूला--3
कैथल--2

करनाल-5
कुरुक्षेत्र--6

जींद--3
पानीपत--1

सिरसा--9
यमुनानगर-3


बैठक के बाद गुरुद्वारा छठी पातशाही पहुंचेंगे सभी सदस्य : भूपिंद्र असंध
नई कार्यकारिणी गठन के लिए बैठक बुलाए जाने को लेकर जिला उपायुक्त से संपर्क नहीं हो सका, लेकिन बैठक की पुष्टि पूर्व प्रधान एवं नए नामित सदस्य जत्थेदार भूपिंद्र सिंह असंध ने भी की। उन्होंने बताया कि बैठक में कार्यकारिणी का निर्णय होने के उपरांत सभी सदस्य गुरुद्वारा छठी पातशाही पहुंचेंगे जहां शपथ लिए जाने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed