फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sikh Gurus dedicated their entire lives to protect spirituality and culture: Dr. Gurpreet Kaur

अध्यात्म व संस्कृति की रक्षा के लिए सिख गुरुओं ने लगा दिया पूरा जीवन : डॉ. गुरप्रीत कौर

Mon, 17 Nov 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 17 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sikh Gurus dedicated their entire lives to protect spirituality and culture: Dr. Gurpreet Kaur
पिहाेवा। डेरा उदासीन ब्रह्म अखाड़ा मांडी साहिब में गुरुनानक देव जी के सुपुत्र बाबा श्रीचंद देव
पिहोवा। डेरा उदासीन ब्रह्म अखाड़ा मांडी साहिब में गुरुनानक देव जी के सुपुत्र बाबा श्रीचंद देव जी के 531वें प्रकाशोत्सव पर महान संत समागम का आयोजन किया गया। इसमें डेरा मुखी संत बाबा गुरविंद्र सिंह के सान्निध्य में सिख पंथ की जत्थेबंदियों, रागी ढाड़ी जत्थों व संतों ने अपने प्रवचनों से बाबा श्रीचंद व सिखी इतिहास से संगत को रूबरू कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंची पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने कहा कि संत बाबा गुरविंद्र सिंह ने डेरे के माध्यम से युवा पीढ़ी को नशे, दहेज, कन्या भ्रूण हत्या आदि सामाजिक बुराइयों से दूर करके धर्म से जाेड़कर लोक कल्याण का जो कार्य किया वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अध्यात्म व संस्कृति दोनों धाराओं की रक्षा के लिए सिख गुरुओं ने अपना जीवन लगाया। गुरु गोबिंद सिंह ने अपना पूरा वंश अपनी आंखों के सामने धर्म की रक्षा के लिए वार दिया। गुरु परंपरा के अनुसार बाबा श्रीचंद ने भी पूरे संसार में घूमकर विकारों में फंसे लोगों को सत्य की राह दिखाई। इस मौके पर जत्थेदार बाबा अवतार सिंह सुर सिंह वाले, बाबा चरणजीत सिंह, भाई स्वर्ण सिंह, बाबा अमीर सिंह, इंद्रजीत सिंह नत, ढाडी जत्था दलेर कौर खालसा, भाई सर्वजोत सिंह बेदी सहित कई विद्वान महापुरुष और हजारों की संख्या में संगत नतमस्तक हुई।
विज्ञापन

पिहाेवा। डेरा उदासीन ब्रह्म अखाड़ा मांडी साहिब में गुरुनानक देव जी के सुपुत्र बाबा श्रीचंद देव

पिहाेवा। डेरा उदासीन ब्रह्म अखाड़ा मांडी साहिब में गुरुनानक देव जी के सुपुत्र बाबा श्रीचंद देव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed