फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sikh community given ultimatum to government After Panthak Akali Dal in Kurukshetra

Kurukshetra: पंथक अकाली दल के बाद अब सिख समाज संस्था ने दिया सरकार को अल्टीमेटम, सड़कों पर उतरेगी संगत

Fri, 07 Jun 2024 06:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 07 Jun 2024 06:54 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र की काम्बोज धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में नलवी ने कहा कि वर्तमान एडहॉक कमेटी का कार्यकल पूरा हो चुका है और इसके बावजूद प्रदेश सरकार द्वारा 31 जुलाई तक नई स्थाई कमेटी के चयन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया तो संगत सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी।

विज्ञापन
Sikh community given ultimatum to government After Panthak Akali Dal in Kurukshetra
सिख समाज संस्था - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव जल्द कराए जाने की मांग को लेकर पंथक अकाली दल के बाद अब सिख समाज संस्था भी मुखर हो गई है। जहां पंथक अकाली दल के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने 11 जून तक चुनाव कार्यक्रम घोषित करने को लेकर प्रदेश सरकार को अल्टीमेटम दिया हुआ है वहीं शुक्रवार को सिख समाज संस्था के अध्यक्ष दीदार सिंह नलवी ने 31 जुलाई तक का समय दिया है। 

विज्ञापन


काम्बोज धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में नलवी ने कहा कि वर्तमान एडहॉक कमेटी का कार्यकल पूरा हो चुका है और इसके बावजूद प्रदेश सरकार द्वारा 31 जुलाई तक नई स्थाई कमेटी के चयन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया तो संगत सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी और गुरुघरों की सेवा अपने हाथ में ले लेगी। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले कमेटी के चुनाव को लेकर कार्यक्रम तय किया था, जिसे उस समय बच्चों की परीक्षा और लोकसभा चुनाव के चलते स्थगित कर दिया था। अब लोकसभा चुनाव भी संपन्न हो चुके हैं तो वहीं एडहॉक कमेटी का कार्यकाल भी खत्म हो चुका है। ऐसे में सरकार को तत्काल चुनाव कार्यक्रम घोषित करना चाहिए। यह सवैंधानिक संस्था है, जिसमें सरकार को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


नलवी ने वर्तमान कमेटी को निशाने पर लेते हुए कहा कि  यह कमेटी गुरुघर के गुल्लक का दुरुपयोग कर रही है, जबकि यह सब राशि गुरुघरों, स्कूल व अस्पतालों के निर्माण पर खर्च होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कमेटी द्वारा गुल्लकों के पैसे का दुरूपयोग किया जा रहा है और यह सरकार भी जानती है। इसी के चलते ही पिछले दिनों कमेटी के खाते तक सीज किए गए। कमेटी गुरुघरों का प्रबंधन सही तौर पर करने में पूरी तरह असफल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि सभी गुरुघरों व मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज को भी आज तक अपने अधीन नहीं ले पाई है। ऐसे में संगत में भारी रोष बना हुआ है और हर कोई इस इंतजार में है कि जल्द से जल्द चुनाव हो, ताकि चयन की गई स्थाई कमेटी यह प्रबंधन सही तरीके से चला सके।  नलवी ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी, गुरुद्वारा चुनाव आयोग व मुख्य सचिव को भी चुनाव जल्द कराने को लेकर पत्र लिखा है। इस मौके पर डॉ. राजिंदर सिंह भट्टी, दयासिंह संधू, कुलवंत सिंह नगला, बलजिंद्र सिंह पिपली, गुरमीत सिंह सीवन, अमनदीप कौर सिरसा, दर्शन कौर कालांवाली, बलजिंद्र सिंह बीर रानियां, इकबाल सिंह साहू हिसार, रणजीत सिंह यमुनानगर, इंद्रजीत सिंह, गुरमेल सिंह संधू सहित अन्य मौजूद रहे।


40 में से 27 उम्मीदवार आए सामने
दीदार सिंह नलवी ने बताया कि कमेटी के चुनाव को लेकर संगत में उत्साह है। उनकी संस्था से 40 हलके में से 27  उम्मीदवार सामने आ चुके हैं। बाकी 13 उम्मीदवार भी जल्द सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed