फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   signature campaing launched against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
signature campaing launched against inflation
पैट्रोल व डीजल की बढ़ रही कीमतों के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न पैट्रोल पंपों पर एकत्रित होकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अवसर पर केंद्र व प्रदेश सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में कांग्रेसियों ने भाग लिया। अभियान का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि पैट्रोल व डीजल की प्रतिदिन बढ़ रही कीमतों का प्रभाव सीधे महंगाई पर पड़ता है। डीजल की कीमत बढ़ने से किसानों की फसल की लागत बढ़ रही है और भाड़ा बढ़ने का प्रभाव महंगाई पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डीजल-पैट्रोल व रसोई गैस की बढ़ रही कीमतों के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है। 7 जुलाई को महिलाओं के नेतृत्व में रसोई गैस व पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया गया था उसके बाद 10 जुलाई को महंगाई के विरोध में साइकिल यात्रा निकाली गई। आज पूरे देश में कांग्रेस द्वारा पैट्रोल पंपों पर एकत्रित होकर पैट्रोल व डीजल डलवाने आए उपभोक्ताओं से हस्ताक्षर करवाने का अभियान चलाया है। पूरे देश से इन हस्ताक्षरों का एक ज्ञापन बनाकर राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा। ज्ञापन में मांग की जाएगी कि राष्ट्रपति अपने प्रभाव का प्रयोग करके डीजल-पेट्रोल की कीमतों को कम कराएं ताकि महंगाई कम हो सके। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आमजन परेशान है। पहले ही कोरोना की मार से लोगों का काम धंधा ठप हो चुका है। रेहड़ी-फड़ी वाले रिक्शा चालक, वेटर तथा अन्य छोटे दुकानदारों का काम धंधा चौपट हो चुका है। सरकार ने इन्हे राहत देने की बजाए महंगाई बढ़ाकर लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार से भी मांग की कि वे पैट्रोल व डीजल पर वैट कम करके जनता को राहत देने का काम करे ताकि महंगाई पर कुछ अंकुश लग सके। इस अवसर पर पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी, सुभाष पाली, पवन चौधरी, हिमांशु अरोड़ा, सुलतान, विनोद राणा, अशोक शर्मा पहलवान, मेहर सिंह, सुभाष, बलजीत सिंह, सुरेंद्र फौजी, सतवीर शर्मा, रामदिया, सुरेंद्र सैनी, विवेक भारद्वाज, जगपाल, रणबीर बूरा, चंद्रभान, निशी गुप्ता, प्रवेश राणा, रीना, नीलम, सत्या शर्मा, बबली, वीना व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed