फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Signature campaign against not building Sikh Museum in District Bar Court

Kurukshetra News: जिला बार कोर्ट में चला सिख संग्रहालय न बनानें के विरोध में हस्ताक्षर अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Signature campaign against not building Sikh Museum in District Bar Court
कुरुक्षेत्र। थीम पार्क की जमीन से तीन एकड़ जमीन दिए जाने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। समाज सेवी अशोक शर्मा के नेतृत्व में सुभाष मंडी मार्केट के दुकानदारों व जिला बार कोर्ट के वकीलों ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया और सरकार से अपील की कि इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए। उन्होंने कहां कि यह पार्क शहर का दिल है, जहां पर सभी सामाजिक, राजनैतिक,व शारीरिक गतिविधियाें से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसके अलावा कोई ऐसी अन्य जगह नही है, जिससे वहां बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करवाए जा सके। ऐसे में सिख संग्रहालय एवं धरोहर को थीम पार्क में बनाकर अन्य जगह पर बनाया जाएं, ताकि सर्वसमाज की इस धरोहर पर अपना अपना आयोजन कर सके।
विज्ञापन

हस्ताक्षर अभियान के संयोजक अशोक शर्मा ने बताया कि जल्द ही सभी समाज की धर्मशालाओें के प्रतिनिधि से मुलाकात कर उन्हें भी इस कार्य के लिए अपने साथ आने का आग्रह करेंगे व प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से इस अभियान के जरिए जमीन न दिए जाने की मांग को जोर शोर से उठाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद प्रशासन ने लोगों की राय को दरकिनार किया तो यह हस्ताक्षर अभियान पूरे शहर की मार्केट में चलाया जाएगा। इस अवसर पर एडवोकेट मुनीश शर्मा,निखिल वर्मा, विनोद शर्मा,तरुण गुप्ता,मनोज अग्रवाल,मोहन लाल, योगेश सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed