फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shrikant Bansal to become district president of Kurukshetra

Kurukshetra News: श्रीकांत बंसल को बनने कुरुक्षेत्र के जिला अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Shrikant Bansal to become district president of Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने तत्काल प्रभाव से संगठन की युवा इकाई को भंग कर उस का पुर्नगठन करते हुए हिमांशु गोयल पंचकूला को युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि समाज के संविधान के अनुसार युवा इकाई का दो वर्षीय कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब नई युवा इकाई का पुर्नगठन करते हुए हिमांशु गोयल पंचकूला को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह से श्रीकांत बंसल को संगठन की युवा इकाई कुरुक्षेत्र के जिला अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके साथ पंकज कसेरा भिवानी व रवि गर्ग नारनौल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डा. अजय गोयल फरीदाबाद, नमन केडिया सिरसा, पुनीत बंसल फतेहाबाद को उप प्रधान बनाया गया है। इसी कड़ी में अक्षत कसेरा सिरसा को महासचिव, उत्कर्स गर्ग फरीदाबाद, आकाश चाचाण सिरसा व शुभम गोयल चरखी दादरी को सचिव, नरेश गर्ग फतेहपुर बिल्लौच को संगठन सचिव व नीतेश अग्रवाल रेवाड़ी को प्रवक्ता तथा वेद प्रकाश गर्ग कैथल, हिमांशु गोयल कैथल, तरुण अग्रवाल साहा, दीपांशु बंसल पंचकूला को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

राजेश सिंगला ने बताया कि प्रदेश इकाई के अलावा युवा इकाई के 10 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई है, जिनमें कर्ण गोयल को फरीदाबाद, वरूण सिंगला को भिवानी, ललित बंसल को सिरसा, अंकुश गुप्ता को गुरुग्राम, प्रतीक बंसल को पानीपत, शुभम लोहिया को सोनीपत, मोहित गर्ग को फतेहाबाद, कमल जैन को रोहतक, विकास अग्रवाल को झज्जर, श्रीकांत बंसल को कुरुक्षेत्र व संदीप गोयल को चरखी दादरी का जिलाध्यक्ष व अरूण गर्ग को चरखी दादरी का महासचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed