फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shri Vaman became the holy city of Dharma, a grand procession was taken out.

Kurukshetra News: श्री वामन भगवानमय हुई धर्मनगरी, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Shri Vaman became the holy city of Dharma, a grand procession was taken out.
कुरुक्षेत्र। बैंडबाजों के साथ दुखभंजन महादेव मंदिर से भगवान वामन की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्रद्धालु धार्मिक भजनों पर नाचते-गाते चल रहे थे। भगवान वामन की पालकी शोभायात्रा के दौरान शहरवासी भगवान के दर्शन करके नतमस्तक हुए। शोभायात्रा के दौरान भगवान का गुणगान किया गया। साथ सुंदर-सुंदर झांकी निकाली गई जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। हर कोई मेले के रंग में रंगा रहा तो भव्य आतिशबाजी और वामन भगवान के नौका विहार के साथ मेला भी संपन्न हो गया।
विज्ञापन




गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, श्री जयराम संस्थाओं के अध्यक्ष ब्रह्मचारी ब्रह्मस्वरूप तथा स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर के महंत बंशीपुरी महाराज के सानिध्य में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष जलेश शर्मा ने विशिष्ट अतिथि तथा समाजसेवी ओमप्रकाश पलवल ने मुख्य यजमान के रूप में भाग लिया। सबसे पहले मंदिर में वामन भगवान की पूजा अर्चना की गई। तीनों संतों और पूर्वमंत्री सहित अन्य अतिथियों ने वामन भगवान की पालकी को कंधे पर उठाया और शोभायात्रा में शामिल किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक भजनों की धुन पर थिरकते नजर आए। विभिन्न झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा द्वारा नगर की विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आयोजित इस यात्रा में राधा कृष्ण व हनुमान जी सहित अनेक मनमोहक झांकियां शामिल थी। श्री कृष्ण कृपा परिवार तथा जीओ गीता की राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र थी। इसके अलावा श्री साईं शिरडी सेवा संघ, शिव शक्ति सेवा मंडल तथा खाटू श्याम की झांकियां शोभायात्रा में शामिल रहीं। श्री जयराम विद्यापीठ के वेदपाठी ब्रह्चारियों, सभा द्वारा संचालित कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद विद्यालय के वेदपाठी ब्रह्मचारी, गुरुधाम संस्कृत वेद विद्यापीठ के ब्रह्मचारी भी यात्रा में शामिल रहे। सबसे आगे 51 महिलाएं सिर पर कलश उठाकर यात्रा में शामिल रहीं। इस शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर व्यापारिक, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने फूलों की वर्षा करके स्वागत किया। ड्रोन से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां-यहां से निकली शोभायात्रा
श्री दु:खभंजन महादेव मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा गीता स्कूल मार्केट, आर्य समाज मार्केट, आंबेडकर चौक, पालिका बाजार, कच्चा घेर, सीकरी चौक, पुरानी सब्जी मंडी, छोटा बाजार, रोटरी चौक, विश्वकर्मा चौक, गुरुद्वारा छठी पातशाही चौक से होती हुई सन्निहित सरोवर पर पहुंची। सन्निहित सरोवर पर भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया और उसके बाद वामन भगवान की पालकी को नौका में बिठाकर सन्निहित सरोवर में जलविहार करवाया गया। सरोवर की आरती की गई और इस प्रकार वामन द्वादशी मेला संपन्न हुआ।

इन्हें किया सम्मानित
केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, सभा के मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा, नगर पालिका पिहोवा के चेयरमैन आशीष चक्रपाणि, सभा के प्रधान श्याम सुंदर तिवारी, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा के नेतृत्व में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, ब्रह्मचारी ब्रह्मस्वरूप, महंत बंसीपुरी, शोभायात्रा के मुख्य अतिथि अशोक अरोड़ा, विशिष्ट अतिथि जलेश शर्मा तथा मुख्य यजमान ओमप्रकाश पलवल को वामन भगवान का चित्र भेंटकर सम्मानित किया।


इन संस्थाओं का रहा सहयोग
श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा द्वारा आयोजित वामन भगवान की इस शोभायात्रा में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, जीओ गीता, श्री कृष्ण कृपा परिवार, श्री जयराम संस्थाएं, इस्कॉन, श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत, श्री स्थाणुसेवा मंडल, श्री शिवरात्रि सेवा मंडल, श्री शिवशक्ति सेवा मंडल, हरियाणा कला परिषद, श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति, श्री शिरड़ी सांई सेवा संघ, ब्राह्मण सभा हरियाणा, हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास, अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा, श्री सनातन धर्म गोशाला, गुरु रविदास धर्मशाला एवं सभा, पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री हनुमान मंदिर सभा, भगवान परशुराम स्टूडेंट ऑर्गेनाईजेशन, उमंग समाजसेवी संस्था, एसजीडी संस्कृत वेद विद्यापीठ, बर्फानी सेवा मंडल, शीतला माता सेवा समिति, प्राचीन दुर्गा माता एवं राधा कृष्ण मंदिर ब्रह्मसरोवर, प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र, पाल गड़रिया समाज, लायंस क्लब, फीनिक्स क्लब, रोटरी क्लब, श्री कात्यानी मंदिर, मुल्तान सभा, दर्राखेड़ा सेवा समिति, अद्वैत स्वरूप आश्रम (नंगली वाली कुटिया) भारतीय नौजवान सभा, सेवा ट्रस्ट यूके, प्रजापति जागरूक सभा, धीमान ब्राह्मण पंचायत सभा, हरियाणा पिछड़ा वर्ग महासभा, अंबेडकर चौक मार्किट एसोसिएशन, हरियाणा रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन, हॉटल एसोसिएशन, कुरुक्षेत्र सेवा मंडल, गुर्जर धर्मशाला, विश्व हिंदू परिषद, मातृभूमि सेवा मिशन, गुर्जर धर्मशाला सहित अन्य संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed