फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shri Rameshwar Mahadev Temple: Here worship of Sphatik Mani Shivling has special importance

श्री रामेश्वर महादेव मंदिर : यहां स्फटिक मणि शिवलिंग की पूजा अर्चना का है खास महत्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Shri Rameshwar Mahadev Temple: Here worship of Sphatik Mani Shivling has special importance
कुरुक्षेत्र। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जहां शिवभक्तों में उत्साह बना हुआ है वहीं शिवालयों को भी सजाया जाने लगा है। कहीं फूलों से शिव भोले व शिवलिंग को सजाने की तैयारी की जा रही है तो कहीं भंडारे व शिव भोले की बरात निकाले जाने की तैयारी है। ऐसे में धर्मनगरी का माहौल शिवमय बनने लगा है।
विज्ञापन

श्री जयराम विद्यापीठ में स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में विद्यापीठ के ट्रस्टियों एवं भारी संख्या में शिव भक्तों द्वारा महामृत्युंजय मंत्र जाप तथा महाशिवरात्रि पर शंखनाद के साथ महा रुद्राभिषेक किया जाएगा। श्री जयराम विद्यापीठ में पूरा दिन महाशिवरात्रि पर दूर- दूर से आने वाले यजमानों एवं शिव भक्तों के लिए ब्रह्मचारियों द्वारा महाभिषेक एवं विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर सर्वकल्याण की भावना से पूजन होगा। उन्होंने बताया कि भगवान शिव कल्याण के देवता माने जाते हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि पूजा से शीघ्र ही प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान देने वाले भगवान शिव को उनके भक्त देवों के देव महादेव, औढरदानी, भोलेनाथ, शंकर, गंगाधर, नीलकंठ, बाबा आदि नाम से बुलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्र अभिषेक का है अहम महत्व : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी
श्रीजय राम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का कहना है कि शिव की साधना का सबसे बड़ा महापर्व महाशिवरात्रि को माना गया है, जो कि 26 फरवरी को मनाई जाएगी। भगवान शिव के महापर्व पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने का बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व है। रुद्राभिषेक दो शब्दों रुद्र और अभिषेक से मिलकर बना है। इसमें रुद्र शब्द का अर्थ भगवान शिव है अर्थात शिव का अभिषेक। रूद्र अभिषेक का बड़ा महत्व होता है, जिसको लेकर शिवभक्तों में उत्साह बना रहता है। इस आयोजन के चलते आश्रम परिसर को खास तौर पर सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed