{"_id":"678335e7008912aaad0953dd","slug":"shri-hanumanth-flag-hoisting-took-place-at-jairam-ashram-kumbh-camp-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-129838-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जयराम आश्रम कुंभ शिविर में हुआ श्री हनुमंत ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जयराम आश्रम कुंभ शिविर में हुआ श्री हनुमंत ध्वजारोहण
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुंभ शिविर में भोजन ग्रहण करते साधु-संत।
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी एवं अनेक संत महापुरुषों के सान्निध्य में प्रयागराज महाकुंभ के लिए शनिवार को श्री जयराम आश्रम कुंभ शिविर में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ श्री हनुमंत ध्वजारोहण हुआ। श्री जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि यह श्री जयराम संस्थाओं की गुरु परंपरा है कि वीर हनुमान का आह्वान कर ही शुभ एवं धार्मिक कार्यों का शुभारंभ होता है।
उन्होंने कहा कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से भगवान श्री राम भक्त वीर हनुमान का आह्वान करने से सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न होते हैं। भगवान श्री राम की कृपा से वीर हनुमान साक्षी बनते हैं। सिंगला ने बताया कि आचार्य पं. माया राम ने महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतना नंद एवं ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की मौजूदगी में श्री हनुमत पूजन एवं ध्वजारोहण संपन्न करवाया।
इस मौके पर श्रद्धालुओं एवं ब्रह्मचारियों ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। सिंगला ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 के स्नान के लिए कुरुक्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु रवाना हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुंभ 2025 के लिए प्रयागराज में श्री जयराम संस्थाओं की ओर से विशाल नगर बसाया जा रहा है जिसमें श्रद्धालुओं के लिए हर सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इस मेले में दुनिया से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं।