फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shri Akal Takht Sahib shows strictness on HSGPC dispute, ban on administrative meetings of the committee

Haryana: एचएसजीपीसी के विवाद पर श्री अकाल तख्त साहिब ने दिखाई सख्ती, कमेटी की प्रशासनिक बैठकों पर रोक

Fri, 25 Aug 2023 07:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 25 Aug 2023 07:55 PM IST
सार

गुरुद्वारा पाठशाही 8वीं पंजोखरा साहिब हुई घटना की सब कमेटी जांच करेगी। कमेटी पदाधिकारियों और सदस्य मीडिया में भी एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी नहीं करेंगे।

विज्ञापन
Shri Akal Takht Sahib shows strictness on HSGPC dispute, ban on administrative meetings of the committee
जारी किया गया पत्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के बीच बढ़ते विवाद पर अब श्री अकाल तख्त साहिब ने सख्त रुख अपनाया है। इसके तहत कमेटी के सामान्य कामकाज को छोड़ कर सभी प्रशासनिक बैठकों पर रोक लगा दी गई है। साथ ही सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को हिदायत दी गई है कि एक-दूसरे पर मीडिया में बयान बाजी न करें। वहीं अंबाला के गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में 14 अगस्त को हुई घटना की जांच के लिए एक सब कमेटी बनाई गई है, जिसकी रिपोर्ट मिलने पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन


श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर मुख्यालय से हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान महंत कर्मजीत सिंह सेवा पंथी के नाम शुक्रवार को पत्र जारी किया गया है। इसमें जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही आठवीं पंजोखरा साहिब (अम्बाला) में हुई घटना को बेहद निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि इससे दुनिया भर के सिखों की भावना को आघात पहुंचा है। अधिकांश सिखों ने श्री अकाल तख्त साहिब में फोन पर मौखिक और लिखित शिकायतें की हैं।
विज्ञापन


श्री अकाल तख्त साहिब के निजी सहायक अजीत सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को हुई बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज किया है। ये हालात बेहद गंभीर है। इसे संज्ञान में लेते हुए जत्थेदार ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सभी सदस्यों को निर्देश दिया है कि जब तक यह मामला श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर के पास विचाराधीन है, तब तक हरियाणा कमेटी सामान्य कामकाज को छोड़कर प्रशासनिक बैठकें न करे। उन्होंने बताया कि श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा एक सब कमेटी का गठन किया जा रहा है, जो पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट श्री अकाल तख्त साहिब को भेजेगी। इसके बाद उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिगड़ते माहौल को संभालने का बड़ा प्रयास : धमीजा
कमेटी महासचिव गुरविंद्र सिंह धमीजा का कहना है कि श्री अकाल तख्त साहिब ने आदेश जारी कर कमेटी के बीच बिगड़ते माहौल को संभालने का बड़ा प्रयास किया है, जो सराहनीय है। ये आदेश सभी के लिए मान्य हैं। उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों की मांग पर ही 29 अगस्त की बैठक बुलाई गई थी, जिस पर अब रोक लग गई है। श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से बनाई सब कमेटी की रिपोर्ट में सच्चाई सामने आ जाएगी।


अब सच्चाई सामने आ जाएगी : महंत कर्मजीत
हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान महंत कर्मजीत का कहना है कि श्री अकाल तख्त के आदेश सर्वमान्य हैं। गठित की गई सब कमेटी की जांच में सब सच्चाई सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed