फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   shortage of oxygen, patient protest on hospital

ऑक्सीजन की किल्लत, शाहाबाद के लाइफ केयर अस्पताल में हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 02:49 AM IST
विज्ञापन
shortage of oxygen, patient protest on hospital
लाइफ केयर अस्पताल में दाखिल मरीजों की सांसों पर अचानक रात 8 बजे ऑक्सीजन का संकट छा गया। अस्पताल में 32 सिलिंडर में से मात्र दो सिलिंडर उपलब्ध थे। मरीजों और तीमारदारों की सांसें उखड़ रही थी। गुस्साएं परिजन प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर रोष जताया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि अगर कोई अनहोनी हुई तो इसकी जिम्मेदार हौन होगा। परिजनों द्वारा हंगामा करने की सूचना मिलने पर शाहाबाद पुलिस और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। यहां नाराज परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई। ऑक्सीजन न मिलने पर परिजनों का हंगामा देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नीरज ने कहा कि अस्पताल में कुरुक्षेत्र और अंबाला से ऑक्सीजन सप्लाई होती थी, लेकिन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते अंबाला से ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई है और कुरुक्षेत्र से ऑक्सीजन सप्लाई संबंधित उपायुक्त से अनुमति लेनी की मांग की थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम करीब शाम चार बजे अस्पताल में आई थी। उस वक्त यहां चार सिलिंडर उपलब्ध थे, लेकिन निरीक्षण करने के बाद उक्त टीम दो सिलिंडर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. कुलदीप सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। यहां जांच करने पर सामने आया कि अस्पताल में कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज दाखिल नहीं था, लेकिन अन्य बीमारी से पीड़ित मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां दाखिल मरीजों के कोविड जांच करेगी। ऑक्सीजन संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed