फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shortage of cash for the third day, Kurukshetra

तीसरे दिन भी कैश की किल्लत

Sun, 13 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sun, 13 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shortage of cash for the third day, Kurukshetra
तीसरे दिन भी कैश की किल्लत - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नोट को लेकर मचे हाहाकार के तीसरे दिन शनिवार को भी बैंकों में मारामारी रही। दो से तीन घंटे में ही बैंकों में कैश खत्म होने से लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। डाकघरों में भी नोट बदलने के लिए नगदी की सीमा कम करने से भी लोगों को निराशा ही हाथ लगी है। उधर, दूसरे दिन भी शहर के एटीएम दो-दो घंटे में ही दम तोड़ते नजर आए।
नोट की चोट से घायल लोगों को तीसरे दिन भी पूरी राहत नहीं मिली है। शनिवार को भी लोगों को राहत देने के लिए बैंक और पोस्टऑफिस खोले गए थे। सुबह सात बजे से ही लोगों ने पिछले दो दिनों की तरह लाइन लगानी शुरू कर दी थी। खास बात यह थी कि शनिवार को सेक्टर-17 स्थित आईसीआईसीआई बैंक में भी नोट बदलने की व्यवस्था की गई थी। इधर अन्य बैंकों में भी लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन


सभी एटीएम दो घंटे में ही लगे हांफने
लोगों को एटीएम से भी कोई राहत नहीं मिल रही है। ज्यादातर मशीनों में कैश दो घंटे में ही खत्म हो गया। कई मशीनें तो ऐसी भी रहीं कि सुबह आठ बजे ही ऑउट ऑफ सर्विस का मैसेज देने लगी थी। सर्वर डाउन होने से नगदी निकाले वालों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट ऑफिस में नोट बदलने की सीमा घटाई
पुराने नोट देकर नए नोट लेने की सीमा चार हजार रुपये तक तय की गई थी, लेकिन शनिवार को पोस्ट ऑफिसों में यह सीमा घटा कर दो हजार रुपये कर दी गई है। यानी पोस्ट ऑफिसों में अब रविवार को भी नोट केवल दो हजार रुपये के ही बदले जाएंगे। ऐसे में यहां पहुंचे लोगों को भी निराशा ही हाथ लगी। हालांकि सुबह कई लोगों को चार-चार हजार रुपये भी बदल कर दिए गए, लेकिन बाद में कैश की कमी के कारण यह सीमा आधी कर दी गई।

नोट बदलवाने की नाकाम सिफारिशें
नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर एक बैंक के कर्मचारी ने बताया कि लोग नोट बदलने के लिए अब सिफारिशों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। शहर के नेताओं और बड़े अधिकारियों का नाम लेकर भी नोट बदलने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन सख्त निर्देशों के चलते किसी की सिफारिश काम नहीं आ रही है।

अब ब्लैक में बदले जा रहे हैं नोट
बैंकों में नोट बदलने की जर्जर व्यवस्थाओं का फायदा निजी लोग उठा रहे हैं। जिन लोगों के पास छोटे नोट ज्यादा हैं वे ब्लैक में नोट बदल रहे हैं। कई लोगों को यह ऑफर तक दिए गए कि कुछ परसेंट कमिशन देकर नोट बदल दिए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो एक हजार का नोट देने पर आठ सौ रुपये वापस दिए जा रहे हैं। यानी काला कमाई को रोकने के लिए नोट बंद करने के बाद अब इसी के तहत काली कमाई भी शुरू हो गई है।


पेट्रोल पंपों पर फिर उमड़ी भीड़
सरकार ने पेट्रोल पंपों, रेलवे स्टेशन और अस्पतालों में 500 और 1000 के नोटों की मान्यता तीन दिनों के लिए बढ़ा दी है। ऐसे में शनिवार को भी पेट्रोल पंपों पर भीड़ देखी गई। हालांकि पेट्रोल पूरे पांच सौ रुपये तक ही डलवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed