फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shiva exists in Rama and Rama exists in Shiva: Parashara

राम में शिव और शिव में राम विद्यमान : पाराशर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Shiva exists in Rama and Rama exists in Shiva: Parashara
लाडवा। बाबा बंसीवाला वृद्धाश्रम में कथा श्रवण करते बड़ी संख्या में आए श्रद्धालु। संवाद - फोटो : नौडाड-पूरे नग्रहन-राजापुर बाबुपुर सरैया मार्ग।
लाडवा। बाबा बंसी वाला वृद्धाश्रम में कांवड सेवादल की ओर से श्रीराम कथा के प्रथम दिवस का शुभारंभ मंगलाचरण से किया गया। इसमें भगवान गणेश, मां सरस्वती, गुरु, शिव-पार्वती और सीता-राम की स्तुति की गई। कथाव्यास पंडित अनिल पाराशर ने मंगलाचरण के बाद राम नाम की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि राम सबमें बड़े हैं और राम में शिव और शिव में राम विद्यमान हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राम नाम की महिमा इतनी अपार है कि स्वयं भगवान राम भी उनके गुणों का पूरा वर्णन नहीं कर सकते। जीवन का आधार ही राम नाम है। भगवान सदाशिव शंकर भी राम नाम जपते रहते हैं। भगवान शिव ने कहा कि कलयुग में राम कथा वह कुल्हाड़ी है, जो काम, क्रोध और लोभ को काट कर प्रकाशमय करने वाली है। श्रीराम को शिव का महामंत्र माना गया है और राम सर्वमुक्त हैं। राम सबकी चेतना का सजीव नाम है।
विज्ञापन


आरती में सरस्वती सत्संग सभा के प्रधान सुनील गर्ग, भाजपा मंडलाध्यक्ष शिव गुप्ता, केबीएस स्कूल के निदेशक सुभाष जिंदल ने आरती की। इस अवसर पर राजेंद्र मास्टर, कौशल गर्ग, जसवंत अरोड़ा, पवन गोयल, विकास सिंघल, अनुज गोयल, सुरेश कंसल, मदनलाल गोयल, संजय सिंघल, राजकुमार सैनी और मंगला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed