{"_id":"68ffdf89c6c95edcba06a2c4","slug":"shiva-devotees-performed-puja-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-144420-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शिव भक्तों ने की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शिव भक्तों ने की पूजा-अर्चना
Tue, 28 Oct 2025 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दुखभंजन मंदिर में सोमवार को शिव भक्तों ने सबकी सुख-शांति के लिए पूर्ण आहुति डाली और पूजा-अर्चना की। शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भोले नाथ को मनोभावों से प्रार्थना अर्पित की। शिवलिंग को रुद्राक्षमाला व फूलों से सजाया गया। इस अवसर पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। पुजारी सुशील कुमार शास्त्री ने कहा कि शिव व्यक्ति की चेतना के सूत्रधार कहे जाते हैं। शिव की पत्नी पार्वती हैं जो शक्ति का रूप कही जाती हैं। इस अवसर पर कुलवंत सिंह भट्टी, एचके पाल, ज्ञान चंद पराशर, सुनील वधवा, टींकू शर्मा, ललित लाली, हर्षित मिगलानी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन