फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shinkaja will tighten the auto rickshaw running without documents

बिना दस्तावेजों के सड़कों पर चलने वाले ऑटो रिक्शा पर अब कसा जाएगा शिकंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Shinkaja will tighten the auto rickshaw running without documents
कुरुक्षेत्र की सड़कों पर अब बिना दस्तावेजों के चलने वाले ऑटो रिक्शा पर आरटीए विभाग की तरफ से शिकंजा कसा जाएगा। इन ऑटो रिक्शा के चालकों को तमाम दस्तावेज पूरा करने के लिए 7 दिन का समय भी दिया है। इस समयावधि के बाद आरटीए विभाग पुलिस विभाग से मिलकर नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल लाएगा। हालांकि आरटीए विभाग को आटो रिक्शा के दस्तावेजों को चेक करने और उसके बाद पुलिस विभाग की तरफ से दस्तावेजों को सत्यापित करने के साथ-साथ तमाम औपचारिकताएं पूरी करने वाले ऑटो रिक्शा को कुछ पहचान देने का खाका भी तैयार किया जाएगा। अहम पहलू यह है कि कुरुक्षेत्र में तकरीबन 4 हजार ऑटो रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं। उपायुक्त मुकुल कुमार ने वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में रोड सेफ्टी की बैठक के दौरान आरटीए सचिव को बिना दस्तावेजों के सड़कों पर चल रहे ऑटो रिक्शा पर लगाम कसने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले आरटीए सचिव उर्मिल श्योकंद ने कुरुक्षेत्र में सड़कों पर चलने वाले ऑटो रिक्शा की रिपोर्ट सौंपी। बताया कि इन ऑटो रिक्शा के बारे में कई बार शिकायत मिल चुकी है कि कुछ ऑटो रिक्शा चालकों के पास आरसी, बीमा सहित अन्य दस्तावेज पूरे नहीं है। कई ऑटो रिक्शा पर नंबर भी अंकित नहीं है और कई ऑटो रिक्शा पर्यावरण के नियमों पर भी खरा नहीं उतर रहे है। इसके अलावा भी कई ऑटो रिक्शा चालक सरकार के नियमों को भी अनदेखी कर रहे हैं। उपायुक्त ने आरटीए सचिव और पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए है कि कुरुक्षेत्र जिले में सड़कों पर चलने वाले सभी ऑटो रिक्शा चालकों की आरसी, बीमा, प्रदूषण आदि के दस्तावेजों को चेक करें और इस चैकिंग अभियान के लिए एक विशेष खाका तैयार करें। इस चेकिंग के दौरान सभी दस्तावेजों और औपचारिकताओं को पूरा करने वाले ऑटो रिक्शा को एक विशेष पहचान दी जाए, ताकि बार-बार ऐसे रिक्शा को चेकिंग न करनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed